Home » अंतर्राष्ट्रीय » Israel–Iran Conflict: ईरान से निकाले जा रहे भारतीय छात्र, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

Israel–Iran Conflict: ईरान से निकाले जा रहे भारतीय छात्र, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

[the_ad id="14540"]
Israel–Iran Conflict

नई दिल्ली।Israel–Iran Conflict :  ईरान-इजराइल में बीच शुरू हुआ संघर्ष लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बरस रही मिसाइलों और बम धमाकों के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है और उन्हें तुरंत तेहरान छोड़ने को कहा है। साथ ही ये भी कहा गया है कि, वे तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क में रहें और जब तब उनके बाहर निकलने की उचित व्यवस्था न हो पाये, वे सुरक्षित स्थानों पर रहें।

इसे भी पढ़ें- Israel–Iran Conflict: इजराइल-ईरान की तनातनी से बढ़ी विश्व युद्ध की आशंका, ये देश तय करेंगे रुख

दूतावास ने जारी किया फोन नबंर

Israel–Iran Conflict

दूतावास ने कहा है कि, तेहरान में रह रहे सभी भारतीय और भारतीय मूल के नागरिक, जो अपने संसाधन से शहर से बाहर जा सकते हैं, वे किसी सुरक्षित स्थान पर चलें जाएं। एडवाइजरी में कहा गया है कि, तेहरान में रह रहे भारतीय नागरिक दूतावास के इन नंबरों +989010144557, +989128109115 और +989128109109 पर संपर्क कर अपना स्थान व मोबाइल नबंर उपलब्ध कराएं।

Israel–Iran Conflict

आर्मेनिया की सीमा से भारत लाए जाएंगे छात्र

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि, ‘तेहरान में रह रहे भारतीय छात्रों को दूतावास की तरफ से की गई व्यवस्था के माध्यम से सुरक्षित शहर से बाहर निकाल लिया गया है। परिवहन के मामले में आत्मनिर्भर तेहरान में रह रहे अन्य भारतीयों को भी शहर से बाहर सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है। इसके अलावा कुछ भारतीयों को आर्मेनिया की सीमा की तरफ से ईरान छोड़ने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि, दूतावास भारतीय समुदाय को हर तरह से सहायता प्रदान करने के लिए उनसे संपर्क में हैं।

 तेज हुई छात्रों को निकालने की प्रक्रिया

Israel–Iran Conflict

कुछ रिपोर्ट के अनुसार, ईरान-इस्राइल के बीच बढ़ी तनातनी और बमबारी के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने तेहरान में रह रहे भारतीय छात्रों को सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीन विश्वविद्यालयों के छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है और बाकी के अन्य छात्रों को भी सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

10 हजार भारतीय छात्र है ईरान में

बता दें कि, ईरान में लगभग 1500 कश्मीरियों सहित 10 हजार भारतीय छात्र हैं। इनमें से अधिकतर छात्र वहां मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईरान का हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से छात्रों को आर्मेनिया के रास्ते बाहर निकाला जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि, आर्मेनिया से छात्रों को पहले जॉर्जिया और फिर पश्चिम एशिया के रास्ते भारत लाया जा सकता है। फिलहाल 110 छात्रों का पहला ग्रुप आर्मेनिया की सीमा पर पहुंच चुका है। इससे पहले भारतीय दूतावास ने सोमवार को छात्रों को तेहरान से निकालने के लिए बसों की व्यवस्था की थी।

सुरक्षित स्थान पर भेजे जा रहे छात्र

Israel–Iran Conflict

खबर है कि, इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी, तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज और ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज में पढ़ाई करने वाले सभी भारतीय छात्रों को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। उर्मिया यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज से भी विद्यार्थियों को सुरक्षित जगह भेजा जा रहा है।

शहीद बेहेश्टी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के भारतीय स्टूडेंट्स को वेलेंजक विश्वविद्यालय के गेट नंबर 2 से सुबह 10 बजे (ईरान के समय अनुसार) कोम शहर के लिए रवाना किया गया। शिराज यूनिवर्सिटी और इस्फहान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रशासन से भारतीय दूतावास की बात हो चुकी है। यहां के छात्रों को भी आज मंगलवार को निकाले जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

 

इसे भी पढ़ें- Indian Students In Iran: ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने लगाई सरकार से गुहार, प्लीज… हमें यहां से सुरक्षित निकालें

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?