Home » राजनीति » Rahul Gandhi Birthday: अमेठी में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन

Rahul Gandhi Birthday: अमेठी में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन

[the_ad id="14540"]
Rahul Gandhi Birthday

अमेठी। Rahul Gandhi Birthday:  कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय गौरीगंज के केंद्रीय जनसंपर्क कार्यालय गौरीगंज में केक काटकर वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने राहुल गांधी के दीर्घायु की ईश्वर से कामना करते हुए एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया।

इसे भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- 2025 नहीं बल्कि 2047 के सपने बेंच रही मोदी सरकार

महिलाओं और बच्चों ने काटा केक

Rahul Gandhi Birthday

स्थानीय मिश्रौली गांव में बड़ी संख्या में उपस्थित दलित परिवार की महिलाओं, बच्चों एवं बेटियों के बीच केक काटते हुए ईशानी सरोज ने कहा, हम लोग अभी तक अपना केक काटती थीं, आज राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटने और उनका जन्मदिन मनाने का अवसर मिला है। हम लोगों के बीच अमेठी कांग्रेस के इस ऐतिहासिक व अविस्मरणीय पल जीवन भर याद रहेगा। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने बड़ी खुशी और आह्लादित मन से कार्यक्रम में शामिल रही।

गांव में खुशी का माहौल 

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उत्तर प्रदेश पूर्वी के आह्वान पर जन नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज 19 जून दिन बृहस्पतिवार को जिले के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही प्रत्येक माह की 19 तारीख को स्वच्छता अभियान के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

हर महीने चलेगा स्वच्छता अभियान

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने बताया, हम अमेठी छात्र संगठन के सभी पदाधिकारी संगठन के निर्देशानुसार अपने नेता राहुल गांधी के जन्मदिन प्रत्येक माह की 19 तारीख को संबंधित महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। आज के कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ,महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी मौजूद रहें।

 

इसे भी पढ़ें- Rahul Gandhi: वोटर लिस्ट पर सदन में चर्चा की मांग, राहुल बोले- ‘देश भर में उठ रहे सवाल’

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?