Home » खेल » Shubman Gill Record: शुभमन ने तोड़ा 23 साल पुराना राहुल का रिकॉर्ड, अब इस पर है नजर

Shubman Gill Record: शुभमन ने तोड़ा 23 साल पुराना राहुल का रिकॉर्ड, अब इस पर है नजर

[the_ad id="14540"]
Shubman Gill Record

इंग्लैंड। Shubman Gill Record: भारतीय टीम इन दिनों पांच दिवसीय टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। टूर्नामेंट के तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेली गई। इस मैच में इंडियन टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मात्र छह रन बनाये, लेकिन उन्होंने राहुल द्रविड़ के 23 पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया। दरअसल, शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले ये रिकार्ड राहुल द्रविड़ के नाम था।

इसे भी पढ़ें-  Shubman Gill: जीत के बाद भी शुभमन को मिली सजा, BCCI ने लगाया इतने का जुर्माना

शुभमन ने बनाये छह रन

Shubman Gill Record

लार्ड्स में खेले गये टूर्नामेंट के इस मुकाबले में ब्रायडन कार्स की गेंद पर शुभमन महज छह रन बनाकर एलबीडबल्यू आउट हुए। इस स्कोर के साथ ही उन्होंने इस टेस्ट सीरिज में कुल 607 रन पूरे कर लिए और इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज के तौर पर अपना नाम दर्ज करा लिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था। राहुल ने 2002 में इंग्लैंड में 4 मैचों की 6 पारियों में कुल 602 रन बनाए थे।

 

रिकॉर्ड

शुभमन गिल (2025)- 607* रन
राहुल द्रविड़ (2002)- 602 रन
विराट कोहली (2018)- 593 रन

 तोड़ सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

इंग्लैंड में खेली जा रही रही इस पांच दिवसीय सीरिज में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शुभमन गिल पर अब सबकी नजर है। उम्मीद जताई जा रही है कि, वे इस टेस्ट में एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। बता दें कि, ये रिकॉर्ड ग्राहम गूच (Graham Alan Gooch) के नाम दर्ज है।  ग्राहम ने टेस्ट में 1990 में 752 रन बनाए थे। ग्राहम के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए शुभमन को अगली 4 पारियों में 146 रन बनाने होंगे।

इंग्लैंड ने जीता टॉस

Shubman Gill Record

आपको बता दें कि, इस टेस्ट की कप्तानी भी गिल ही कर रहे हैं।  उन्होंने पहली ही पारी में शतक जड़ा था। दूसरे टेस्ट में उन्होंने 430 रन (269+161) बनाए, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक टेस्ट का सबसे बड़ा स्कोर है। इस पारी में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था और पहली ही पारी में 387 रन बनाये थे।

जीत के लिए 192 रनों को जरूरत

वहीं, भारतीय टीम की तरफ राहुल द्रविड़ ने शतक जड़ा था और टीम इंडिया ने भी 387 रन बनाये थे। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 192 रन बनाये। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट गंवाकर 58 रन बना लिए हैं। आज पांचवें दिन भारत को जीत के लिए 135 रनों की जरूरत है। वहीं, इंग्लैंड को अगर जीतना है, तो उसे 6 विकेट लेने होंगे। केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद हैं।

 

इसे भी पढ़ें-  Shubman Gill Marriage: कमेंटेटर ने शुभमन गिल से पूछा शादी से जुड़ा सवाल, क्रिकेटर ने दिया ये जवाब

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?