
कुशीनगर। Conversion Gang: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भी धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने यहां से आधा दर्जन मुस्लिम युवकों को अरेस्ट किया है, जो लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराते थे। पुलिस ने इस गैंग का शिकार हुई तीन लड़कियों को मुंबई से बरामद किया है। इस गैंग की सरगना एक महिला है। ये महिला हिन्दू लड़कियों को बहला फुसला कर घर से भागने में उनकी मदद करती थी।
इसे भी पढ़ें- Agra Conversion Case: प्रेम जाल में फंसाकर कराया धर्म परिवर्तन, दिल्ली के शाहीन बाग़ में हुआ था ब्रेन वॉश
जिस्मफरोशी के धंधे के धकेलने की साजिश

मामले की जानकारी देते हुए कुशीनगर की रामकोला पुलिस ने बताया कि, इस गैंग ने 3 हिन्दू लड़कियों का बहला फुसला कर उनका धर्मांतरण कराया और गैंग में शामिल युवकों ने उनके साथ दुष्कर्म भी किया। इसके बाद तीनों लड़कियों को मुंबई ले जाकर जिस्मफरोशी के धंधे में भेजने की भी प्लानिंग की गई थी। पुलिस ने इस गैंग की मास्टरमाइंड महिला समेत तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
महाराष्ट्र से बरामद हुईं लड़कियां
बताया जा रहा है कि, जिले के रामकोला थाना क्षेत्र टेकुआटार टोला खैरटवा निवासी प्रेम मधेशिया ने हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि, जिसमें उन्होंने उनकी 15 साल की नाबालिग बेटी को गांव के ही अरमान पुत्र अमरूदीन व उसके साथी हमदम शादी का झांसा देकर भागने का आरोप लगाया था। इससे पहले रामचरित प्रसाद नाम के एक अन्य शख्स ने भी इसी तरह की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। रामचरित ने अपनी दो नाबालिग बेटी और उसकी एक सहेली के लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया था। इन लड़कियों को पुलिस ने महाराष्ट्र से बरामद कर लिया है और आरोपी अरमान अली, अरबाद, इकरामुल और जेहरुनिशा नाम की महिला को गिरफ़्तार किया है।
शादी का झांसा देकर भगाया घर से
इनकी गिरफ्तारी से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने बताया, पकड़े गये तीनों युवक गांव के आसपास की हिन्दू लड़कियों को अपने प्रेम जाल मे फंसाते थे और उन्हें घर से भागते थे। इस काम में गैंग की सरगना महिला जेहरुनिशा उनकी मदद करती थी। पुलिस ने बताया कि, आरोपियों ने खैरटवा टोला में रहने वाले हिन्दू परिवार की दो नाबालिग लड़कियों और उनकी सहेली को भी अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गये।
मुंबई ले जाकर किया दुष्कर्म
पुलिस का कहना है कि, इन युवकों ने लड़कियों पर खूब पैसे खर्च किये और महंगे-महंगे गिफ्ट भी दिए, जिससे लड़कियां पूरी तरह से इनके जाल में फंस गईं। इसके बाद तीनों ने बहला फुसला कर इनका धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद तीनों युवक इन्हें अपने साथ मुंबई लेकर गये, जहां इनके साथ जबरन यौन संबंध बनाये। लड़कियों के परिजनों से मिली शिकायत के बाद जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो दंग रह गई क्योंकि ये प्रेम प्रसंग का मामला नहीं था, बल्कि यहां तो पूरा धर्मांतरण का गैंग चल रहा था।
एसपी बोले-
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया, ये गैंग हिन्दू लड़कियों को पहले प्रेम जाल में फंसाता था, फिर उनके साथ दुष्कर्म करता था और फिर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल देता था। पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है, जल्द ही इस गैंग में शामिल अन्य लोगों को भी अरेस्ट कर लिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें- CM Himanta Biswa Big Allegation: ISIS और पाक के लिए काम करती हैं इस कांग्रेस सांसद की पत्नी?






Users Today : 17

