
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2025। Amazon Layoffs 2025: ई-कॉमर्स की दिग्गज अमेरिकी कंपनी अमेजन में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बार फिर से बुरी खबर आ रही है। दरअसल, कंपनी एक बार फिर से बड़े पैमाने पर छंटनी करने जा रही है।
इसे भी पढ़ें- Swiggy SNACC: अब 15 मिनट में घर पहुंचेगा खाना, स्विगी ने लांच किया ऐप
एआई पर भरोसा जा रही कंपनी

एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने मंगलवार 28 नवंबर से छंटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार कंपनी ने 30 हजार कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है। कोविड 19 के दौरान बढ़ी मांग को पूरा करें के लिए कंपनी ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की नियुक्ति की थी, लेकिन अब खर्चों में कटौती करने और संचालन क्षमता को बढ़ाने के लिए ये छंटनी की जा रही है। इसके साथ ही कंपनी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दिशा में भी तेजी से कदम बढ़ा रही है।
जून में जारी हुआ था ज्ञापन
इस बात के संकेत अमेजन के सीओ एंडी जस्सी ने बीते जून महीने में ही दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि, एआई के इस्तेमाल से आने वाले समय में वर्क फ़ोर्स में कमी की जा सकती है। इसे लेकर उन्होंने कर्मचारियों के लिए एक ज्ञापन भी जारी किया था, जिसमें स्पष्ट कहा गया था कि, आने वाले समय में एआई के इस्तेमाल से कई कार्य स्वाचालित हो जाएंगे, जिससे कुछ काम में लोगों की जरूरत कम हो जाएगी।
2022 में भी हुई थी बड़ी छंटनी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन द्वारा कंपनी के सभी मैनेजर्स को निर्देशित कर दिया गया है कि, वे छंटनी की सूचना ईमेल के माध्यम से देने के तरीके की ट्रेनिंग लें। एक रिपोर्ट के अनुसार,यह 2022 के बाद की सबसे बड़ी छंटनी होगी। 2022 में भी कंपनी ने करीब 27,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। हालांकि, इस छंटनी को लेकर कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। ये खबर एक न्यूज एजेंसी द्वारा प्रसारित की गई है।
15.5 लाख कर्मचारी काम करते हैं अमेजन में
आपको बता दें कि, वर्तमान समय में, अमेजन में 15.5 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनमें से 3.5 लाख कॉर्पोरेट स्टाफ हैं। बीते 20 सालों में अमेजन ने पॉडकास्टिंग, कम्युनिकेशंस और डिवाइसेज़ जैसे कई विभागों में छोटे स्तर की छंटनी की थी, लेकिन अब एक बार फिर से बड़े स्तर पर छंटनी की जा रही है, जिसका असर एचआर, ऑपरेशंस, डिवाइसेज़ एंड सर्विसेज और अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) पर पड़ने की आशंका है।
तकनीकी क्षेत्र में छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट Layoffs.fyi के आंकड़ों पर गौर करें तो, इस साल यानी 2025 में 216 कंपनियों से अब तक करीब 98,000 कर्मचारी कार्यमुक्त किये जा चुके हैं। पिछले साल यह संख्या 1.53 लाख के करीब थी।
इसे भी पढ़ें-Layoffs At Retail Company: अमेरिकियों को निकाल कर भारतीयों को नौकरी दे रही ये रिटेल कंपनी, STO पर उठे सवाल









Users Today : 12

