
- मतदाताओं को एसआईआर से कराया अवगत
- साई कॉलेज में मना संविधान दिवस
अम्बिकापुर। Samvidhan Diwas: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वीप कमेटी और लिगल लिट्रेसी क्लब के तत्वावधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने प्राध्यापक और विद्यार्थियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।
इसे भी पढ़ें- Competition At Sai College: रंगोली में दिखी जनजाति समाज की विरासत और मतदाताओं की चेतना
इस डेट को लागू हुआ था संविधान

उन्होंने प्राध्यापक और विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान हमें नियमबद्ध जीवन देता है। संविधान हमें स्वच्छंदता से स्वतंत्रता की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि संविधान 26 नवम्बर 1949 को लागू हुआ जिससे हमारा देश प्रभुता सम्पन्न गणराज्य बन गया।
सावधानी से भरें SIR फार्म

इस अवसर जिला प्रशासन की ओर से प्रीति तिवारी और रजनीश मिश्रा ने विद्यार्थियों को मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएलओ प्रत्येक घर पहुंच कर फार्म दे रहे हैं, उसे सावधानी से सभी को भरना है। नागरिकता और मतदाता सम्बंधित जानकारी दर्ज करना है। उन्होंने बताया कि विधानसभा की संख्या अपने बीएलओ से मिल जायेगी।

फार्म भरने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है जिसे सभी को भरना है। उन्होंने सभी को बीएलओ की सूची और एसआईआर का लिंक शेयर किया। इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार तिवारी, लिगल लिट्रेसी क्लब प्रभारी डॉ. दिनेश शाक्य तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संविधान क्विज में शिक्षा विभाग रहा विजेता

लिगल लिटे्रसी क्लब के तत्वावधान में संविधान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें सभी विभागों के की ओर से 6 टीमों ने भाग लिया। चार चक्रों में आयोजित प्रतियोगिता के पहले चक्र में बहुविकल्पीय प्रश्न, दूसरे में ब्रेन टीजर, तीसरे में तस्वीर आधारित और चौथा चक्र रैपिड फायर का रहा।

इस प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग विजेता रहा और उपविजेता लाईफ साईंस, फिजीकल साईंस और कम्प्यूटर साईंस एंड आईटी तथा तीसरे स्थान पर कला एवं समाज विज्ञान विभाग रहा। क्विज के संयोजक डॉ. दिनेश शाक्य के साथ प्रजेंटर सहायक प्राध्यापक पल्लवी द्विवेदी तथा स्कोरर नीतू सिंह और सुमन मिंज रहे।
इसे भी पढ़ें- Seminar: देश का प्रहरी है जनजाति समाज, बेटियों के प्रति भी रहा है हमेशा सजग- इंदर भगत






Users Today : 18

