Home » मनोरंजन » Allu Arjun Upcoming Movies: इन 5 फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाएंगे अल्लू अर्जुन, जानें रिलीज डेट

Allu Arjun Upcoming Movies: इन 5 फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाएंगे अल्लू अर्जुन, जानें रिलीज डेट

[the_ad id="14540"]
IMAGE

Allu Arjun Upcoming Movies: पुष्पा और पुष्पा 2 से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा चुके साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन अब एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने की तैयारी में जुट गए हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में साइंस फिक्शन और एक्शन से लेकर पौराणिक कथाओं पर आधारित फ़िल्में शामिल हैं।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मन्दाना की 2022 में आई फिल्म पुष्पा जहां ब्लाकबस्टर साबित हुई थी, वहीं पुष्पा 2 ने 1800करोड़ का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया था। आइए जानते हैं आने वाले दो सालों में अल्लू अर्जुन की कौन-कौन सी फ़िल्में आने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें-Allu Arjun: जेल से बाहर आए अल्लू अर्जुन, कहा-‘जान के नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती’

AA22xA6 

Allu Arjun Upcoming Movies

साउथ एक्टर अभी डायरेक्टर एटली संग AA22xA6 फिल्म पर काम कर रहे हैं।  ये फिल्म का टेंटेटिव टाइटल है।  बताया जा रहा है इस फिल्म को बनाने में लगभग 800 करोड़ की लागत आएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि, ये फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोम, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

 

AA23

एटली के साथ ही अल्लू अर्जुन  निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ भी काम कर रहे हैं, जिन्होंने लियो और  कैथी बनाई थी। फिल्म का कोई टाइटल अभी सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि ये एक्शन थ्रिलर फिल्म 2028 में रिलीज होगी। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

 

पौराणिक फिल्म

अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्मों में  एक पौराणिक फिल्म भी है, जिसका निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास कर रहे हैं। इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। खबर है कि, इस पौराणिक एपिक फिल्म में एक्टर भगवान कार्तिकेय के रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म भी साल 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

संदीप रेड्डी वांगा के साथ फिल्म

‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ भी अल्लू अर्जुन एक प्रोजेक्ट साइन कर चुके हैं। हालांकि, फिल्म का नाम और उसकी रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि, वांगा के वर्तमान प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद वे अल्लू के साथ फिल्म पर काम शुरू करेंगे।

पुष्पा 3: द रैम्पेज

Allu Arjun Upcoming Movies

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मन्दाना अभिनीत फिल्म ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी की दो फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। इन दोनों फिल्मों ने बॉ़क्स ऑफिस पर ऐसी दहाड़ लगाई कि कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड टूट गये। अब इसके तीसरे पार्ट की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। फिलहाल पुष्पा 3: द रैम्पेज का प्री-प्रोडक्शन चल रहा है। इस फिल्म के भी 2028 में रिलीज़ होने के आसार हैं।

 

इसे भी पढ़ें- Allu Arjun Arrested: अल्लू अर्जुन गिरफ़्तार, भगदड़ में हुई महिला की मौत मामले में हुई कार्रवाई

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?