Home » उत्तर प्रदेश » Amethi Court: 17 को होगा दीवानी न्यायालय अमेठी का शिलान्यास

Amethi Court: 17 को होगा दीवानी न्यायालय अमेठी का शिलान्यास

[the_ad id="14540"]
Amethi Court:

अमेठी। Amethi Court: दीवानी न्यायालय अमेठी मुख्यालय गौरीगंज का शिलान्यास 17 जनवरी 2026 को भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत द्वारा किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम वर्चुवल होगा जिसका प्रसारण उत्तर प्रदेश के नवसृजित जनपद चन्दौली से किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-Amethi News: नशे में कार चालक ने ट्रक में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

शिलान्यास कार्यक्रम मुख्य न्यायाधीश प्रयागराज उच्च न्यायालय, योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, एवं उच्च न्यायालय प्रयागराज के अन्य न्यायमूर्ति गण की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा। जनपद अमेठी के जिला न्यायाधीश राम मिलन सिंह ने सेंट्रल बार एसोसिएशन अमेठी और जिला बार एसोसिएशन अमेठी के अध्यक्षगण के माध्यम से शिलान्यास कार्यक्रम में जनपद के सभी अधिवक्ता बंधुओं को जनपद अमेठी मुख्यालय गौरीगंज में प्रातः 10:30 बजे आमंत्रित किया है।

कार्यक्रम निमार्णाधीन दीवानी परिसर जामों रोड गौरीगंज में सम्पन्न होगा। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पृथ्वीराज मिश्र व महामंत्री संतोष कुमार शुक्ला तथा जिला बार एसोसिएशन अमेठी के अध्यक्ष महेश चंद्र शुक्ला ने जनपद अमेठी के समस्त अधिवक्ता बंधुओं को शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सूचित करते हुए कार्यक्रम में समय से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

 

इसे भी पढ़ें- Amethi News: अनुशासन, अनुसरण, अभ्युदय पर हुई गोष्ठी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?