Home » क्राइम » Honor Killing: बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख खौला पिता का खून, दोनों को खुरपी से काटा

Honor Killing: बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख खौला पिता का खून, दोनों को खुरपी से काटा

[the_ad id="14540"]
Honor Killing:

 एटा। Honor Killing: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को बेरहमी से मार डाला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी माता-पिता में हिरासत में ले लिया, लेकिन हत्या में शामिल अन्य परिजन मौके से फरार हो गये, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें-Honour Killing: 20 साल की तनु को मिली प्यार की खौफनाक सजा, भाई-पापा ने गोलियों से किया छलनी

खुरपी से काटा गला

Honor Killing:

ऑनर किलिंग का ये मामला जिले के थाना जैथरा के गढ़िया सुहागपुर का है। इस गांव के रहने वाले अशोक दिल्ली में रहकर ट्रांसपोर्ट का ट्रक चलाते हैं। अशोक की पांच बेटियां और दो बेटे हैं। बहनों में मृतका चौथे नबंर की थी और आज सोमवार को उसकी बारात आने वाली थी, इससे पहले रात आठ बजे उसका प्रेमी दीपक उससे मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया, जहां अशोक ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

दोनों को इस तरह से देख कर अशोक ने आपा खो दिया और मारपीट करने लगे। इस काम में उसका साथ इसके घरवाले और ग्रामीणों ने भी दिया। सबने मिल कर दोनों को ईंट और खुरपी में मौत के घाट उतार दिया।

आर्य समाज मन्दिर में कर चुके थे शादी

बताया जा रहा है कि, मृतका शिवानी और दीपक पहले ही इलाहबाद में आर्य समाज मंदिर में शादी कर चुके थे और शिवानी कई बार घर से भाग कर दीपक के साथ रहने नोएडा जा चुकी थी, लेकिन घरवालों के ये रिश्ता मंजूर नहीं था। किसी तरह से दबाव बनाकर वे लोग उसे वापस घर लाए थे, लेकिन शिवानी के इस फैसले से सब बेहद नाराज थे।

आज आने वाली थी बारात

उधर, शिवानी के पिता और भाइयों से सभी रिश्तेदारों ने सारे संबंध खत्म  कर लिए थे। शिवानी के पिता उसके लिए रिश्ता ढूढ़ रहे थे, लेकिन कही बात बन नहीं रही थी। उसके प्रेम के किस्से सुनने के बाद कोई भी उसके साथ शादी करने को तैयार नहीं हो रहा था। जैसे-तैसे पिता ने इस बार उसकी शादी तय कर दिन थी और आज उसकी बारात आने वाली थी। इसके बाद 25 जनवरी को उसकी बड़ी बहन की शादी होनी थी, लेकिन शादी से पहले ही ये घटना घट गई।

गांव में सन्नाटा 

दोहरे हत्याकांड के चलते गांव ने भारी पुलिस बल तैनात है और रात में ही दोनों का अंतिम संस्कार करा दिया गया।  घटना की वजह से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस हर एंगल से पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

 

इसे भी पढ़ें- Honour Killing: युवक के नाखून नोचे, कान में पेचकस घुसेड़ा, मरणासन्न हालत में फेंका घर से बाहर, मौत

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?