Home » उत्तर प्रदेश » Magh Mela 2026: धर्म एवं आस्था के पर्व मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Magh Mela 2026: धर्म एवं आस्था के पर्व मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

[the_ad id="14540"]
IMAGE
  • प्रयाग माघ मेला में 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

 प्रयागराज। Magh Mela 2026: माघ मेला 2026 के द्वितीय स्नान पर्व मकर संक्रांति पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। धर्म, आस्था और परंपरा के इस महापर्व पर लगभग 1 करोड़ 3 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कल एकादशी के अवसर पर लगभग 85 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई थी।

इसे भी पढ़ें- Magh Mela 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता- डीएम

चाक चौबंद रही व्यवस्था

शास्त्रों में मकर संक्रांति स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम में स्नान करने से समस्त पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

माघ मेला के दौरान मकर संक्रांति का स्नान विशेष फलदायी माना जाता है। इसी आस्था के कारण देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मेला क्षेत्र में व्यापक प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था की गई थी। सभी वरिष्ठ अधिकारी भ्रमणशील रहते हुए पूरे मेला क्षेत्र की सतत निगरानी करते रहे।

इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण, पुलिस महानिरीक्षक अजय मिश्र, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त डॉ अजयपाल शर्मा, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मेलाधिकारी ऋषिराज तथा मेला पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय द्वारा समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे स्नान पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सका।

 

इसे भी पढ़ें- Magh Mela 2026: माघ मेला में आने से पहले देख लें रूट, नहीं तो पड़ जाएंगे मुश्किल में

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?