
-
बार कौंसिल के प्रत्याशी ने बेल्हा में किया जनसंपर्क, मांगा समर्थन
प्रतापगढ़। UP Bar Council Election: बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के चुनाव का शुभारंभ होते ही प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान जोर शोर से शुरू हो गया है। बता दें कि बार कौंसिल का मतदान चार चरणों में होना है, जिसमें प्रथम चरण 16 जनवरी से शुरू हो गया है और दूसरा चरण 20 व 21 जनवरी एवं तीसरा चरण 27 व 28 जनवरी तथा चौथा चरण 30 व 31 जनवरी को होगा।
इसे भी पढ़ें- RSS के कार्यलय पहुंचे विकल पाण्डेय, प्राप्त किया संघ प्रचारक का आशीर्वाद
दीवानी न्यायालय पहुंचे देवेश

बेल्हा में चौथे चरण में मतदान होगा। अपनी-अपनी विजय श्री को लेकर प्रत्याशियों की भाग दौड़ तेज हो गई है, जिस जनपद में अभी तक मतदान नहीं हुआ है वहां पर प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान की गति को तेज कर दिया है। सोमवार को प्रतापगढ़ पहुंचे बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी प्रयागराज के अधिवक्ता देवेश कुमार शुक्ल ने दीवानी न्यायालय व कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के मध्य सघन जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की।
भरपूर समर्थन की उम्मीद
जनसंपर्क के दौरान यहां के अधिवक्ताओं का उन्हें भरपूर समर्थन प्राप्त होता नजर आया। अधिवक्ताओं के समर्थन से गदगद देवेश कुमार शुक्ल ने कहा कि आप लोगों के स्नेह आशीर्वाद से यदि मैं बार कौंसिल के सदस्य पद पर आसीन होता हूं तो किसी भी अधिवक्ता के मान सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आएगी उनका दुःख दर्द मेरा दुःख दर्द होगा। अधिवक्ताओं के हितों के लेकर सदैव में संघर्षरत रहा हूं और आगे भी मेरा यह संघर्ष अधिवक्ता हित में जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज व आस-पास के जनपदों से हमें अधिवक्ताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। आप सबका मतरुपी स्नेह,आशीर्वाद इसी तरह बना रहना चाहिए। जनसंपर्क के दौरान उच्च न्यायालय इलाहाबाद बार एसोसिएशन की पूर्व संयुक्त महिला सचिव आंचल ओझा, सुशील, रूपेन्द्र पाण्डेय, प्रदीप, निखिल शुक्ल, मुकेश द्विवेदी, चंदन भट्ट, अवध नारायण शुक्ल, रामू शुक्ल, सुमित शुक्ल सहित आदि अधिवक्ता रहे।
इसे भी पढ़ें- Annual Convention: यूपीएमएसआरए का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न






Users Today : 11

