Home » उत्तर प्रदेश » Kisan Diwas: सीडीओ ने सुनी किसानों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Kisan Diwas: सीडीओ ने सुनी किसानों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

News Portal Development Companies In India
Kisan Diwas
  • किसान दिवस आयोजन में सिंचाई, खाद और छुट्टा जानवरों के मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रतापगढ़। Kisan Diwas: विकास भवन के सभागार कक्ष में किसान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। आयोजित किसान बैठक में सर्वप्रथम उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव द्वारा उपस्थित कृषकों एवं कृषक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों का अभिवादन किया गया और किसान दिवस आयोजन के उद्देश्य के संबध में जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें- PMAY-G: सरकारी योजनाओं से कोई पात्र वंचित न रहे- डीएम

नहरों में पानी न होने से किसान परेशान

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक में मौजूद कृषकों से समस्याओं एवं बहुमूल्य सुझाव की जानकारी ली गयी। किसान दिवस कार्यक्रम में अनन्त तोमर ग्राम जेठवारा विकास खण्ड लक्ष्मणपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि नहरों में माह नवम्बर से अभी तक पानी न आने से किसान परेशान हैं, जिसके संबध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गयी, उनके द्वारा अवगत कराया गया कि पानी आपूर्ति कम होने के कारण नहरों में कम मात्रों में पानी छोड़ा गया है।

प्रिन्स प्रजापति ग्राम-मण्डल भासौं विकास खण्ड-बिहार द्वारा बारो सहकारी समिति में खाद न मिलने की शिकायत की गयी है, जिसके क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सहायक आयुक्त एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता एवं जिला कृषि अधिकारी को खाद उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

छुट्टा जानवरों की शिकायत

इसके अतिरिक्त प्रजापति कृषक द्वारा छुट्टा जानवरों की रोकथाम के लिए अनुरोध किया गया, जिससे फसलों का बचाव किया जा सके, जिसके क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा यह निर्देश दिये गये कि समस्त खण्ड विकास अधिकारी अपने विकास खण्ड में ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से छुट्टा जानवरों का पकड़वाकर उन्हें निर्धारित स्थलों पर रक्षित कराना सुनिश्चित करें।

फॉर्मर रजिस्ट्री की जानकारी दी

राम खेलावन पटेल ग्राम-धरौली विकासखण्ड-सण्डवा चन्द्रिका द्वारा अवगत कराया गया है कि, धरौली में साधन सहकारी समिति में किसानों को मेम्बर नहीं बना रही है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता को निर्देशित किया कि इच्छुक किसानों को मेम्बर बनाया जाये।

उप कृषि निदेशक द्वारा उपस्थित किसान भाइयों से फॉर्मर रजिस्ट्री करने हेतु जानकारी दी गयी, साथ ही कृषकों को अवगत कराया गया कि यदि उन्हें कभी भी किसी भी तरह की समस्या होती है तो वे उनके सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

बैठक में जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार सहित खाद्य विपणन अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा, अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई, अधिशाषी अभियन्ता लघु सिंचाई, जिला प्रबन्धक प्रधानमंत्री फसल बीमा, दुग्ध विकास प्रभारी अधिकारी सहित कृषक उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा अधिवक्ता दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?