
लालगंज, प्रतापगढ़। Encroachment: सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कब्जा हटवाया। उदयपुर थानान्तर्गत रेहुआ लालगंज व नरवल के बार्डर पर चारागाह की जमीन है। जिस पर कुछ दबंगों ने जबरन अतिक्रमण कर रखा था।
इसे भी पढ़ें- Kisan Diwas: सीडीओ ने सुनी किसानों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश
सही पाई गई शिकायत
इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी लालगंज से की। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र के जरिए यह भी आरोप लगाया कि एक वर्ग विशेष द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का उददेश्य धार्मिक कार्य से जुड़े निर्माण के लिए किया जा रहा है। मौके पर दीवार बनायी जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा द्वारा जांच कराये जाने पर शिकायत सही पायी गयी।
बुल्डोजर चला
इसके बाद एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलवा कर उसे हटवाया और कब्जाधारियों को कडी चेतावनी दी। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा का कहना है कि सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटवा दिया गया है। शिकायत में वर्ग विशेष द्वारा अतिक्रमण युक्त जमीन पर धार्मिक कार्य का आरोप लगाया गया लेकिन मौके पर दीवार के अलावा और कोई साक्ष्य नहीं मिले।
इसे भी पढ़ें- PMAY-G: सरकारी योजनाओं से कोई पात्र वंचित न रहे- डीएम









Users Today : 18

