
-
बोर्ड परीक्षा की मॉनीटरिंग के लिए लगाये एक दर्जन से अधिक कम्प्यूटर
प्रतापगढ़। Board Exam-2026: परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा द्वारा वैष्णो देवी इ०का० गोदाही चेरगढ़़ एवं मीरा देवी इ.का. लोदीपुर, बिहार का विद्यालय स्तर पर तैयारियों का निरीक्षण किया गया।
इसे भी पढ़ें-Encroachment: सरकारी भूमि पर एसडीएम ने हटवाया अवैध अतिक्रमण
18 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया है कि वर्ष 2026 की परीक्षा दिनांक 18 फरवरी 2026 से प्रारम्भ हो रही है, जिसमें कुल 166 केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा को सकुशल, शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने हेतु परीक्षा केन्द्रों की निगरानी के लिए 05 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है तथा 02 फरवरी 2026 से होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए सभी केन्द्रों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गये हैं।
नियुक्त किए गए प्रभारी
ऑनलाइन मॉनीटरिंग किये जाने हेतु जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा केन्द्रों के भौतिक/स्थलीय निरीक्षण हेतु 07 सचल दल का गठन किया गया है। समस्त परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवरथापक को नियुक्त किया जा चुका है। प्रश्न पत्र वितरण हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिससे परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्न पत्र सुरक्षित पहुंचाया जा सके।
इसे भी पढ़ें-Kisan Diwas: सीडीओ ने सुनी किसानों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश









Users Today : 11

