
Friday OTT Releases: ओटीटी लवर्स के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन उन्हे पूरे हफ्ते का एंटरटेनमेंट का कोटा मिलता है। हर बार की तरह इस बार भी ओटीटी पर कई धमाकेदार फ़िल्में और सीरिज रिलीज हुई हैं, जिनमें क्राइम थ्रिलर से लेकर सस्पेंस और रोमांटिक ड्रामा हैं। आइये जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे फ़िल्में जो आपके इस पूरे वीकेंड को शानदार बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की सीरिज और फ़िल्में होंगी स्ट्रीम
तेरे इश्क में

धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ एक रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में शंकर की भूमिका निभा रहे धनुष एक गुस्सैल छात्र हैं, जिन्हें मुक्ति (कृति) अपनी थीसिस के लिए चुनती हैं। इस दौरान शंकर, मुक्ति के प्यार में पड़ जाता है, लेकिन कृति यानी मुक्ति उन्हें छोड़कर चली जाती हैं। इधर, शंकर कड़ी मेहनत करता है और एयरफ़ोर्स में पायलट बन जाता है। दोनों की मुलाकात सात साल बाद एक बार फिर से होती है। बस यही से शुरू होती है इनकी प्रेम कहानी। ये फिल्म ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्टीम हुई है।
गुस्ताख इश्क

2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ आज जियो हॉट स्टार पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे नवाबुद्दीन (विजय वर्मा) अपने दिवंगत पिता के घाटे में चल रहे प्रिंटिंग प्रेस को बचाने के लिए एकांतप्रिय कवि अजीज बेग (नसीरुद्दीन शाह) की क्रिएशन को पब्लिश करने की कोशिश करता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात विजय की बेटी मिन्नी (फातिमा सना शेख) से हुई और दोनों के बीच प्यार हुआ, लेकिन विजय को प्यार, वफादारी और अपनी महत्वाकांक्षा के बीच चुनाव करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अब विजय किसे चुनता है ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
स्पेस जेन: चंद्रयान

चंद्रयान-2 की असफलता से लेकर चंद्रयान-3 की सफलता तक पर बनी ‘स्पेसजेन’ इसरो की जर्नी पर आधारित है। फिल्म में चन्द्रयान की सफलता के लेकर किये गये इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत को दिखाया गया है। फिल्म में श्रिया सरन, प्रकाश बेलावड़ी, नकुल मेहता और दानिश अहम भूमिका में हैं। ये सीरिज जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम की गई है।
45

फिल्म ’45’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो एक गैंगेस्टर के कुत्ते को मार देता है और इसके बाद उसे आत्मचिंतन के लिए 45 दिन का समय दिया जाता है। इस दौरान उसे गरुड़ पुराण के फिलॉसिफिकल एलिमेंट से रूबरू होने का मौका मिलता है। ये फिल्म जी5 पर स्ट्रीम हुई है। फिल्म में शिवराजकुमार, उपेंद्र, राज बी. शेट्टी और कौस्तुबा मणि लीड रोल में हैं।
आफ्टरबर्न

2025 में जे.जे. पेरी के डायरेक्शन में बनी एक अमेरिकी पोस्ट-एपोकैलिप्टिक एक्शन फिल्म आफ्टरबर्न आज लायंसगेट प्ले प्लेटफार्म पर स्ट्रीम हुई। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में डेव बॉटिस्टा और सैमुअल एल. जैक्सन हैं। यह इसी नाम के रेड 5 कॉमिक्स ग्राफिक नॉवेल पर आधारित है। सोलर फ्लेयर से टेक्नोलॉजी खराब होने के दस साल बाद, पुराने सैनिक जैक (डेव बॉतिस्ता) ने एलीट क्लास के लिए “पुरानी दुनिया” के खजाने खोज निकाले। वह मोना लिसा को वापस पाने के लिए फ्रीडम फाइटर ड्रिया (ओल्गा कुरिलेंको) के साथ टीम बनाता है, लेकिन उसे पता चलता है कि पेंटिंग असल में एक न्यूक्लियर बम है।
इसे भी पढ़ें- OTT Releases This Week: OTT पर दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगी ये बेवसीरिज, इस हफ्ते होने जा रहीं स्ट्रीम
चीकाटिलो

क्राइम सस्पेंस ड्रामा फिल्म ‘चीकाटिलो’ 2026 में रिलीज़ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में संध्या (शोभिता धुलिपाला) के किरदार ने नजर आ रही हैं, जो क्रिमनॉलजी ग्रेजुएट होने के साथ ही सच्ची क्राइम स्टोरीज की पॉडकास्टर हैं। फिल्म में उसके इंटर्न की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद जब मामले की जांच होती है तो का कई जघन्य अपराधों का खुलासा होता है। इन घटनाओं का कनेक्शन एक ऐसे सीरियल किलर से है जो लगभग दो दशकों से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। ये फिल्म प्राइम वीडियो और ओटीटीप्ले प्रीमियम के सब्सक्राइबर टॉप-अप ऑप्शन के साथ स्ट्रीम हो गई है।
कालीपोटका

चार महिलाओं श्रीमा, रानी, रिंकू और मिनोटी (स्वास्तिका मुखर्जी, श्रुति दास, मिनोटी और हिमिका बोस) के जीवन पर आधारित फिल्म ‘कालीपोटका’ जी5 पर स्ट्रीम हुई है। फिल्म में मिनोटी के पति के साथ एक अजीबो गरीब घटना घट जाती है जिसके बाद उनके जीवन में उथल-पुथल मच जाती है। इस घटना को छिपाने के लिए वे धोखे, हत्या और बदले के जाल में फंस जाती हैं।
मार्क

कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई फिल्म ‘मार्क’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। विजय कार्तिकेय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में किच्चा सुदीप लीड रोल में हैं। फिल्म में एक बर्खास्त पुलिस अधिकारी के जीवन को दर्शाया गया है, जो खुद को निर्दोष साबित करने के लिए भ्र्ष्टाचार और आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए मैदान में आता है। ये फिल्म जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम की गई है।
इसे भी पढ़ें- New OTT Releases: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 13 फ़िल्में, जानें कहां देख सकेंगे आप
मेल ब्रूक्स: द 99 ईयर ओल्ड मैन!

जुड अपाटो और माइकल बॉनफिग्लियो के निर्देशन में बनी फिल्म मेल ब्रूक्स: द 99 ईयर ओल्ड मैन! जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम हुई है। इस डॉक्यूमेंट्री में दिग्गज कॉमेडियन के जीवन, करियर, लव अफेयर और उसने फेमस होने के दौरान के संघर्ष की दर्शाया गया है। डाक्यूमेंट्री में इंटरव्यू, पर्सनल कहानियां और उनकी आइकॉनिक वर्क जैसे द प्रोड्यूसर्स, ब्लेज़िंग सैडल्स और यंग फ्रेंकस्टीन की झलकियां देखने को मिलेंगी।
सिराई

तमिल क्राइम कोर्ट रूम ड्रामा सिराई (प्रिजन) में विक्रम प्रभु लीड रोल में नजर आ रहे हैं। प्रभु ने फिल्म में हेड कांस्टेबल कथिरवन की भूमिका निभाई है। वे एक निर्दोष दिखने वाले मुस्लिम कैदी अब्दुल रऊफ (एलके अक्षय कुमार) को ले जाता है। फिल्म में फ्लैशबैक के जरिये अपराध के कई खुलासे होते हैं। ये फिल्म जी5 स्ट्रीम की गई है।
इसे भी पढ़ें- Mahavatar Narsimha: थियेटर्स के बाद अब OTT पर भी इतिहास रच रही महावतार नरसिम्हा









Users Today : 10

