Home » उत्तर प्रदेश » Rashtriya Matdata Diwas: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम ने लोगों को किया जागरूक, दिलायी शपथ

Rashtriya Matdata Diwas: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम ने लोगों को किया जागरूक, दिलायी शपथ

News Portal Development Companies In India
IMAGE
  • निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट करने वाले बीएलओ, बीआरसी व निर्वाचन के कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
  • लोकतंत्र की मजबूत के लिये मतदान जरूरी-जिला निर्वाचन अधिकारी

प्रतापगढ़। Rashtriya Matdata Diwas: जनपद के तुलसीसदन (हादीहाल) में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का भव्य रूप से आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने दीप प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इसे भी पढ़ें- Voter Awareness: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लिया गया सामूहिक संकल्प, जागरूकता पर जोर

 सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी 

Rashtriya Matdata Diwas 2

इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित आमजन मानस, अधिकारियों, कर्मचारियों को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी और कहा कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी, इसी उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान है। जब नागरिक बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं, तभी लोकतंत्र सशक्त और समृद्ध बनता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

Rashtriya Matdata Diwas 2

डीएम ने मतदाता जागरूकता पर आधारित छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नुक्कड़ नाटकों की सराहना करते हुए कहा कि संवाद और विचार-विमर्श की परंपरा हमारे देश की प्राचीन पहचान रही है। इस दौरान एसडीएम सदर नैन्सी सिंह ने मतदाता जागरूकता पर प्रकाश डाला। इस दौरान जीआईसी, जीजीआईसी, सेन्ट एन्थोनी इण्टर कालेज, श्रीराम बालिका इण्टर कालेज आदि विद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक, मतदाता गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

इसे भी पढ़ें- National Voters Day: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन कार्यो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ पट्टी मो. सकलैन, बीएलओ रानीगंज शोभा विश्वकर्मा, बीएलओ रामपुरखास आलोक सिंह व बीएलओ प्रतापगढ़ ज्योति प्रजापति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 04 बीआरसी कर्मचारियों सुभाष, अरविन्द, अनूप व संगम, निर्वाचन कार्यालय के कम्प्यूटर आपरेटर आदित्य पाल, वरिष्ठ सहायक/कैशियर टीएन यादव को सम्मानित किया गया।

हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई रैली

Rashtriya Matdata Diwas

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मो. अनीस व धर्मेन्द्र ओझा द्वारा किया गया। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जीआईसी कालेज में एसडीएम सदर नैन्सी ने मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मतदाता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, तहसीलदार सदर अनिल कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. विन्ध्याचल सिंह, उप प्रधानाचार्य डॉ. मो. अनीस, प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र ओझा, समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य सहित निर्वाचन कार्यालय अधिकारी/कर्मचारी व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली व कार्यक्रम में प्रतिभाग किये। इसके अतिरिक्त जनपद की तहसीलों, मतदान केन्द्रों पर भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इसे भी पढ़ें-  Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?