Home » उत्तर प्रदेश » Karpoori Thakur Jayanti: शिक्षित बनें और अपनी ताकत को पहचानें- प्रतिभा कुशवाहा

Karpoori Thakur Jayanti: शिक्षित बनें और अपनी ताकत को पहचानें- प्रतिभा कुशवाहा

[the_ad id="14540"]
Karpoori Thakur Jayanti
  • कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर समाज की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

प्रतापगढ़। Karpoori Thakur Jayanti: जननायक कर्पूरी ठाकुर यूथ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा शहर के एक मैरिज हॉल में धूमधाम से मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की जयंती। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के संस्थापक विनोद शर्मा एडवोकेट के आयोजकत्व में किया गया।  इस मौके पर समाज के प्रतिभाओं को सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया गया।

इसे भी पढ़ें- UGC 2026: यूजीसी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा रही व अन्य अतिथियों में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कुलदीप, दिनेश गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री सुभाष कुशवाहा सहित आदि शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि समाज का हर बच्चा शिक्षित हो और महिला अपनी ताकत को पहचानें, हम सब समाज के साथ खड़े हैं।

Karpoori Thakur Jayanti

संस्थापक विनोद शर्मा ने कहा कि संगठन समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सदैव चलने का काम करता रहेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से महेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष सैलून एसोसियन, रामसजीवन शर्मा, अजीत शर्मा एडवोकेट, राहुल शर्मा, विजय शर्मा, आशीष शर्मा, आदित्य शर्मा,  पुनीत शर्मा, आकाश शर्मा सहित आदि रहे।

 

इसे भी पढ़ें-Yuva Adhivakta Diwas: न्याय, नैतिकता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना भी अधिवक्ता का दायित्व- ज्ञानेन्द्र सिंह

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?