Home » उत्तर प्रदेश » Legal Awareness Camp: ब्लाक पट्टी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

Legal Awareness Camp: ब्लाक पट्टी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

[the_ad id="14540"]
IMAGE

प्रतापगढ़। Legal Awareness Camp:  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कमल पाण्डेय के मार्गदर्शन में विकास खंड पट्टी के ब्लॉक सभागार में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी द्वितीय ने कहा कि कमजोर वर्गों के लिए निशुल्क विधिक सहायता का प्रावधान किया गया है, वही कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु भी पात्र व्यक्ति विधिक सेवा प्राधिकरण से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-MahantNidhan: मंदिर के महन्त बाबा रामकृपाल दास का निधन, जताया गया दुख

मेगा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर 22 को

उन्होंने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी को जनपद मुख्यालय पर मेगा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन होने जा रहा है जिसमें लोगों को निशुल्क विधिक सहायता के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों को जिनकी कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच बनी है का प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए जायेंगे। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा ,सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्दु मिश्र ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से लोगों के अधिकारों तक पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।

विधिक सहायता की पात्रता की जानकारी दी

इस अवसर पर तहसीलदार पट्टी पवन कुमार सिंह ने लोगों को राजस्व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता इंद्र प्रसाद तिवारी द्वारा निशुल्क विधिक सहायता की पात्रता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। पीएलवी मुनीन्द्र प्रताप भारती द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य की पात्रता एवं लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। लोगों के प्रति आभार खंड विकास अधिकारी पट्टी राजीव पाण्डेय ने ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का संचालन पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम प्रकाश पाण्डेय प्रभारी लीगल एड क्लीनिक तहसील पट्टी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी कोतवाली पट्टी आनंद भदौरिया, वरिष्ठ पैनल व्यवस्था बिंदेश्वरी प्रसाद बिंदु पाठक, बसंत लाल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत विजय राज, सहायक विकास अधिकारी राकेश कुमार, मोहम्मद शमीम, पीएलवी शीला देवी, रवि पटेल, हुश्ननारा बानो, कुसुम गौतम, खुशबू, नाजरीन आदि लोग मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें-Advocate Protest: उत्पीड़न को लेकर दूसरे दिन भी लालगंज में गरजे वकील, SDM को सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?