
प्रतापगढ़। Badminton Competition: खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश सरकार और जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ के संयुक्त में खेली जा रही प्रतियोगिताओं के क्रम में बैडमिंटन और पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकल मुकाबले का फाइनल मैच सिमरन और जैनब के बीच खेला गया जिसमें सिमरन ने 15 -12 से जीत हासिल की।
इसे भी पढ़ें-Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान
डबल्स में अनन्या और श्रद्धा की जोड़ी ने अंशिका और वैष्णवी को 15 04 से हराकर अपनी बादशाहत कायम कर खिताब पर कब्जा किया। बालक वर्ग के एकल मुकाबले में सूरज और मनीष के बीच के खेला गया, जिसमें सूरज ने 21 9 से विजेता बने, अंडर 13 में मोहम्मद फरदीन ने शिवांश को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता को सफल बनाने में गंगा पांडे, नंद लाल, तेजस वैश्य, सुफल खान, निखिल गुप्ता, विक्रम प्रताप सिंह, रोहित मिश्रा, राम त्रिपाठी रहे।
विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को जिलाध्यक्ष कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ दुर्गेश तिवारी और बैडमिंटन के वरिष्ठ खिलाड़ी गंगा पांडे ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 16 टीमों के बीच कुल 14 मुक़ाबले खेले गए गए। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच जगेशरगंज और पारा के बीच खेला गया जिसमें जगेशरगंज ने 16 -14 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम ए और विश्वनाथ गंज के बीच खेला गया जिसमें विश्वनाथ गंज ने 16 -14 से जीत हासिल की।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जगेशरगंज और विश्वनाथगंज के बीच खेला गया, जिसमें जागेशर गंज 28 26 से पहला सेट, दूसरा सेट विश्वनाथगंज 25 -16 और तीसरे सेट में जगेशरगंज 25- 18 से हराकर मुकाबले को 2 -1 से अपने नाम किया। प्रतियोगिता के सफल बनाने में निर्णायक के रूप में विनोद यादव, आरपी सिंह, आरबी यादव लालजी त्रिपाठी, राम संजीवन वर्मा, मंजू सिंह,राजीव शुक्ला,अनुराग पांडेय, वेदांत सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, पप्पू रमेश और शैलेंद्र सिंह रहे।
इसे भी पढ़ें- Bhojpuri Cinema: बेस्ट निर्माता निर्देशक सम्मान से नवाजे गए मंजुल ठाकुर









Users Today : 28

