
प्रतापगढ़। Bhojpuri Cinema: पड़ोसी जनपद जौनपुर के डोभी कछवन के प्रशांत सिंह को बचपन से ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने का शौक था। भोजपुरी अभिनेता व गोरखपुर सांसद रवि किशन को आदर्श मानकर उनके बताए रास्ते पर चलकर प्रशांत ने भोजपुरी फिल्मी दुनिया के सुपरस्टॉर अभिनेता बन गए है।
इसे भी पढ़ें- Women’ s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान
2011 में रखा था अभिनय की दुनिया में कदम
बीएड की पढ़ाई करने के बाद प्रशांत ने वर्ष 2011 में अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए मायानगरी मुंबई पहुंचे। वहां, रवि किशन के मार्गदर्शन में अभिनय का अभ्यास किया। इस बीच टीवी सीरियल में अभिनय करने का मौका मिला। प्रशांत सिंह ने यह रिश्ता क्या कहलाता है, थपकी, ये हैं मोहब्बतें, जन्मों का बंधन, लक्ष्मी सहित छह से अधिक सीरियल में काम कर अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इन फिल्मों में कर चुके हैं अभिनय
दक्षिणी फिल्म टाइम स्टोरी में अभिनय करने का मौका मिला। लगातार मिल रही कामयाबी के चलते प्रशांत भोजपुरी सिनेमा जगत तक पहुंच गए। साल 2021 से अब तक वे 12 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनकी अधिकांश भोजपुरी फिल्में सामाजिक सरोकार से जुड़ी हुई हैं। उनमें से प्रमुख भोजपुरी फिल्म गुजराती बहू, मां बाप का बंटवारा, पराई बेटी, परिणय सूत्र, बिन पिया डोली बिन पिया गौना, किसान बहुरिया आदि है।
दौलतगंज वेब सीरिज में भी प्रशांत ने अभिनय किया। बेल्हा में भोजपुरी फिल्म के निर्माता निर्देशक मंजुल ठाकुर के निर्देशन में शूट हो रही फिल्म “लाल सिंदूर” के दौरान अभिनेता प्रशांत सिंह ने बताया कि भोजपुरी सिनेमा में समाजिक व पारिवारिक फिल्म में अभिनय करने से आज लोग उन्हें फैमिली स्टॉर के नाम से जाना जाता है।
बताया कि 14 मार्च 2026 को उनकी फिल्म ‘किसान बहुरिया’ वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर रिलीज होने जा रही है। महिला सशक्तिकरण पर आधारित यह फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है, जो पति को देखकर बेबस हो जाती है और शादी के बाद खेती कर घर की जिम्मेदारी संभालती है।
इसे भी पढ़ें- Hockey Tournament: अयोध्या, विवेक अकादमी, बाराबंकी और स्पोर्ट्स कॉलेज रहे विजयी








Users Today : 2

