
-
सरगुजा के दो स्वयं सेवकों ने किया गौरवान्वित
अम्बिकापुर। Youth Exchange Program: मिनीस्ट्री ऑफ डेवलपमेंट ऑफ नार्थ इस्टर्न रिजन एवं नार्थ इस्टर्न कौंसिल शिलांग के द्वारा आयोजित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक हेमन्त ने बेहतरीन सहभागिता निभायी।
इसे भी पढ़ें- Farewell Ceremony: कला संकाय के विषयों में छिपी है प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की कुंजी
हेमन्त ने बताया कि 15 दिनों के इस कार्यक्रम में सरगुजा से रायपुर टे्रन से और रायपुर से कोलकाता तथा कोलकाता गुवाहाटी हवाई जहाज से यात्रा हुई। आईआईटी गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में देश के सभी प्रदेशों से एनएसएस स्वयं सेवक उपस्थित रहे। सभी ने अपने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, लोककला से अवगत कराया।

इस दौरान दूसरे प्रदेश की लोककला, विरासत से अवगत हुए और विभिन्न संस्कृतियों को करीब से देखा। स्वयं सेवकों को विशेष प्रशिक्षण दिया तथा उन्हें मां कामाख्या मंदिर का दर्शन कराया गया। चाय बागान में स्वयं सेवकों ने हरियाली और चाय के पौधे देख कर उसकी खेती के बारे में जाना। असम के राज्यपाल महामहिम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात बहुत ही प्रेरक रही।

उन्होंने सभी को जीवन में आगे बढ़ने और दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया। संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय से साक्षी और हेमंत की इस सफलता पर शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले, सचिव अजय कुमार इंगोले, प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव, कला एवं समाजकार्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. आर.एन. शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र दास सोनवानी ने बधाई दी है।
इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: विश्व महिला दिवस पर प्राचार्य ने स्त्री शक्ति को किया सम्मानित






Users Today : 87

