
-
हर्षोल्लास के साथ भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस
प्रतापगढ़। BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस जिला भाजपा कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष पं. राम सेवक त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता राम बोध पाण्डेय, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र व ओम प्रकाश त्रिपाठी तथा सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसे भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti 2026: समरसता दिवस के रूप में अम्बेडकर जयंती मनाएगा अधिवक्ता परिषद
पार्टी को मां का दर्जा देते हैं कार्यकर्ता
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि, भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां कार्यकर्ता अपनी पार्टी को मां का दर्जा देते हैं। स्थापना दिवस केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि भावनात्मक अवसर है, जो राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम बनता है। उन्होंने कहा कि, आज भाजपा जिस ऊंचाई पर है, उसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का तप, त्याग और समर्पण है।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने बताया कि, भाजपा ने ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनी नीयत, नीति और निष्ठा से स्थापित किया है। पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने ऐतिहासिक फैसलों का जिक्र किया। पूर्व जिला अध्यक्ष पं. राम सेवक त्रिपाठी ने भाजपा को राष्ट्रवादी दल बताते हुए कहा कि, भाजपा ने सेवा आधारित राजनीति से अलग पहचान बनाई।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता राम बोध पाण्डेय, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संचालन जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र ने किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री राजेश मिश्र राजन, राजेश सिंह, अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक सरोज, पवन गौतम, अशोक श्रीवास्तव, सरोज त्रिपाठी, अजय सिंह, राम आसरे पाल, जिला मंत्री सूर्यप्रकाश पटेल, मुदित सिंह, विनोद शर्मा, राम चरित्र वर्मा, अनिल मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष शिव विलास, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल, सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी व आशीष खंडेलवाल सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: कार्यकर्ताओं को धार दे रही BJP, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान जारी






Users Today : 10

