Home » उत्तर प्रदेश » Health Camp: समाज की सेवा ही राष्ट्र के प्रति सच्चा कर्तव्य है- हेमंत कुमार

Health Camp: समाज की सेवा ही राष्ट्र के प्रति सच्चा कर्तव्य है- हेमंत कुमार

[the_ad id="14540"]
Health Camp
  • बाबा साहब की जयंती पर एनएमओ काशी प्रांत व सेवा भारती ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  •  32 सौ लोगों को परामर्श के साथ दी गईं  दवाएं

प्रतापगढ़। Health Camp: सेवा परमो धर्म: के भाव से संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, काशी प्रांत उत्तर प्रदेश व सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में एनएमओ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. सचिदानंद राय व प्रांतीय सचिव कांशी प्रांत डॉ. राजेश राय के आवाह्न पर जनपद के दर्जन भर सेवा बस्तियों में अस्थि रोग विशेषज्ञ काशी प्रांत के संयुक्त सचिव डॉ. जेपी वर्मा की देखरेख में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें- Panchayat Election: अपना दल की बैठक में पंचायत चुनाव और अंबेडकर जयंती पर हुई चर्चा

शिविर में चिकित्सकों की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श व निःशुल्क दवा वितरित किया। शिविर का सर्वप्रथम शुभारंभ पूरे ईश्वर नाथ श्री राम सेवा बस्ती से किया गया जहां पर एनएमओ के मेडिकल कॉलेज ईकाई अध्यक्ष डॉ. मयंक शुक्ल, डॉ. सोभनाथ, मेडिकल कॉलेज ईकाई सचिव देवांश त्रिपाठी, सभासद सुनील दूबे, भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता, अद एस विधि मंच के प्रांतीय महासचिव परमानंद मिश्र, धीरेंद्र तिवारी, शिविर संयोजक अधिवक्ता शिवेश शुक्ल की मौजूदगी में डॉ. सोने लाल स्वशासी राज्य महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉक्टर रश्मि यादव व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह हेमंत कुमार द्वारा फीता काट कर किया गया।

Health Camp

इस मौके पर एनएमओ के प्रांतीय संयुक्त सचिव डॉ. जेपी वर्मा व शिविर संयोजक शिवेश शुक्ल एडवोकेट द्वारा अतिथियों को बैच लगाकर व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह हेमंत कुमार ने कहा कि समाज की सेवा ही राष्ट्र के प्रति सच्चा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक समान अवसर और सेवा भाव का मार्ग दिखाया था, आज उन्हीं के पद चिन्हों पर हम सबको चलने की आवश्यकता है।

Health Camp

इस मौके पर मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. रश्मि यादव ने कहा कि एनएमओ द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में शिविर के माध्यम से निःशुल्क बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना सराहनीय कार्य है। इसी क्रम पर में रंजीतपुर सेवा बस्ती में अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह के संयोजन,अचलपुर सेवा बस्ती में सरोज सिंह के संयोजन में, लक्ष्मणपुर सेवा बस्ती रामानंद के संयोजन में, कमासिन गौरा सेवा बस्ती अल्केश त्रिपाठी के संयोजन, बरहदा सेवा बस्ती विवेक शर्मा के संयोजन, बीबीपुर सेवा बस्ती अशोक सिंह के संयोजन, श्रीराम सेवा बस्ती अधिवक्ता शिवेश शुक्ल संयोजन में सहित दर्जनों सेवा बस्तियों में एनएमओ व सेवा भारती संयुक्त रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।

Health Camp

सेवा बस्तियों में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान एनएमओ के प्रांतीय संयुक्त सचिव अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जेपी वर्मा ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) भारत में एलोपैथिक छात्रों और डॉक्टरों का एक प्रमुख राष्ट्रवादी संगठन है जो स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा के आदर्श वाक्य के साथ यह समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों में सेवा,अनुशासन और देशभक्ति की भावना को जागृत करने का कार्य कर रहा है।

Health Camp

उक्त निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक व सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने नर सेवा और नारायण सेवा की भाव से अपना सहयोग प्रदान किया। जिले के सेवा बस्तियों में लगे शिविर में लगभग 32 सौ लोगों का परामर्श के साथ निःशुल्क दवाई दी गई। इस दौरान प्रमुख रूप सेवा भारती विभाग अध्यक्ष विनोद सिंह, मंत्री बृजेश त्रिपाठी, हरेंद्र तिवारी रमेश, नीरज, लवकुश, विवेक पांडेय, शुभम परासर, सुमित दूबे, अभिषेक दूबे, राहुल मौर्य, राजेश त्रिपाठी, चन्द्र भूषण, विनोद दूबे सहित आदि का सहयोग रहा।

 

इसे भी पढ़ें- Mission 2027: सपा की बैठक में मतदाता सूची सुधार और 2027 चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?