Home » शिक्षा » Women Health: किशोरियों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें परिजन

Women Health: किशोरियों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें परिजन

[the_ad id="14540"]
Women Health:
  • साई कॉलेज में महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दी जानकारी

अम्बिकापुर। Women Health: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को वूमेंस वेलफेयर एंड एंटी सेक्सुअल हैरासमेंट सेल, सरगुजा साइंस ग्रुप एजुकेशन सोसायटी एवं छत्तीसगढ़ एलायंस फॉर बिहेवियर चेंज के तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता विषय पर आधारित कार्यक्रम आयोजित हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और बैच लगा कर किया गया।

इसे भी पढ़ें- Vipassana Camp: दिमाग और मन की चेतनता से आएगी सकारात्मकता

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी अंचल ओझा ने कहा कि, परिवार में बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति हमें जागरूक होना होगा। उन्हें जब पहली बार माहवारी चक्र से गुजरना होता है तो शरीर और स्वास्थ्य में आने वाले परिवर्तन से अवगत कराना होगा। परिवार के लोग किशोरियों के स्वास्थ्य पर सचेत रहेंगे तो उन्हें अच्छी सेहत मिलेगी।

ambikapur

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने महिलाओं की सुरक्षा, सोशल मीडिया के प्रभाव के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि, संचार की दुनिया में सभी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध है। इससे महिलाओं को सावधान भी रहना और उपयोग भी करना है।

ambikapur

वीमेंस सेल प्रभारी डॉ. अलका पांडेय ने कहा बालिका, किशोरी और महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए अपने जैविक स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना होगा। उन्होंने महिला शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि नारी ही देवी, दुर्गा, काली है जिसकी आराधना होती है। हमें अपनी शक्ति और स्वास्थ्य को बचाये रखना है।

ambikapur

महाविद्यालय प्रबंध समिति सदस्य रेखा इंगोले, अलका इंगोले ने महाविद्यालय की छात्राओं और महिला प्राध्यापकों को जैविक स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. जसप्रीत कौर, डॉ. जगमीत कौर, विनिता मेहता, सूर्य ज्योति शर्मा तथा सभी महिला प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें- Pajama Party: साई स्कूल में खेल और मस्ती से सराबोर हुए होनहार

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?