
प्रतापगढ़। Census 2026: संत एंथोनी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में जनगणना 2026-27 हेतु प्रगणक एवं सुपरवाइजर की तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ। कुल 165 प्रगणक एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इसे भी पढ़ें- Court News: प्रतापगढ़ में बदला कोर्ट का समय
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा ने प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी लोग पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करे जिससे आपको जनगणना करते समय किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े आपके मन में जो भी शंकाएं हो उसका समाधान प्रशिक्षण कक्ष में अवश्य कर ले सभी लोग लो एच. एल.ओ.ऐप यहीं पर डाउनलोड करके अभ्यास कर ले।
मास्टर ट्रेनर द्वारा जनगणना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। परिवार कितने प्रकार के होते हैं इसके बारे में जानकारी दी गई, भवन परिसर किसे कहते हैं आवासीय गैर आवासीय मकान के बारे में जानकारी दी गई, नजरी नक्शा कैसे बनाएंगे इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस अवसर इ.ओ. नगर पालिका राकेश कुमार ,खंड शिक्षा अधिकारी नगर संतोष वर्मा, सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा, शशांक कुमार उमरवैश्य, संदीप कुमार यादव मौजूद रहे।






Users Today : 17

