
प्रतापगढ़। BJP Training Camp: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार को मौर्य रिसोर्ट चिलबिला प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ हुई।
विकास कार्यों की लगी प्रदर्शनी

प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार एवं जिला स्तर पर भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया, जिसे कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक देखा एवं जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात विधानसभा सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री अनुपम गुप्ता ने जिला प्रशिक्षण वर्ग का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, सेवा, सुशासन एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का संदेश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।
11 सत्रों में होगा प्रशिक्षण
उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कुल 11 सत्रों में संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार, कार्यपद्धति एवं जनसंपर्क के विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण वर्ग में जनप्रतिनिधियों,जिला पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, विभाग एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति सदस्यों, मंडल प्रभारियों एवं मंडल अध्यक्षों सहित लगभग 300 कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
अनूप गुप्ता ने रखे विचार

उद्घाटन सत्र/प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री/विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने “देश के समक्ष चुनौतियां एवं निदान के हमारे प्रयास” विषय पर अपने विचार रखा। सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की। द्वितीय सत्र में पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर विस्तारपूर्वक विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने की।
तृतीय सत्र में जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल ने “कार्यकर्ता विकास, संवाद एवं दायित्व बोध” विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष के.के. सिंह ने की।चतुर्थ सत्र में वर्ग प्रभारी/काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष स्वामीनाथ शुक्ला ने की। पंचम सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने “विचार परिवार” विषय पर अपना उद्बोधन दिया एवं सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने की।
षष्ठम सत्र में पूर्व राष्ट्रीय मंत्री/पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने “मोदी सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार की जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने की जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित की भावना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, मोती सिंह, पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व मंत्री शिवकांत ओझा, ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा, सुमित्रा पटेल एवं राजीव प्रताप सिंह, नगर पालिका परिषद बेला अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, पूर्व प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह, सहकारी बैंक अध्यक्ष अवधेश सिंह, विनोद पांडेय, नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष अशोक कुमार, नगर पंचायत हीरागंज अध्यक्ष सुरेखा सहित आदि रहे।
इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान






Users Today : 2

