
प्रतापगढ़। Kids Cricket League: सेफ प्रो एकेडमी द्वारा जीरियामऊ स्थित क्रिकेट ग्राउंड में किड्स क्रिकेट लीग टूर्नामेंट प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती अध्यक्ष ध्रुव शर्मा व मंत्री विक्रम सिंह और मैनेजर इजराइल अंसारी द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष क्रीड़ा भारती ध्रुव शर्मा ने सभी को मातृ दिवस की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि समस्त माताओं के त्याग, ममता और अटूट शक्ति से एक प्रतिभा का निर्माण होता है और आज वही प्रतिभाएं मैदान पर पसीना बहा रही हैं।
इस वर्ष हम न केवल मां के प्रेम का उत्सव मना रहे हैं, बल्कि उनके दैनिक कार्यों के बोझ को साझा करने और उन्हें मानसिक शांति देने का संकल्प भी ले रहे हैं। मां केवल परिवार की धुरी नहीं, बल्कि राष्ट्र की “मौन वास्तुकार” भी है। नेशनल कोच आरिफ अंसारी ने सेफ प्रो एकेडमी के कोच उमर द्वारा किए गए प्रयास की सराहना करते हुए बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
आरिफ अंसारी के कोचिंग में यशस्वी जायसवाल आज अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। सेफ प्रो एकेडमी से कृष्णा नेट बोलर के रूप में आईपीएल में स्थान बना पाए हैं । इस टूर्नामेंट में अंडर 12 की 8 टीमें खेल रही हैं। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 17 मई को खेला जायेगा।
इसे भी पढ़ें- Narad Jayanti: सकारात्मक पत्रकारिता ही राष्ट्र की आत्मा है- ओम प्रकाश






Users Today : 49

