
प्रतापगढ़। Pratapgarh News: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा आर ए एम के संस्थापक अंलकार अग्निहोत्री के संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी ने उत्तर प्रदेश के दर्जन भर से अधिक जिलों में जिला अध्यक्ष, संयोजक व सहसंयोजक की नियुक्ति करते हुए पार्टी को विस्तार रुप दिया है।
इसे भी पढ़ें- Ganga Dussehra: दीपों की रोशनी से जगमगाया शनिदेव धाम
इसी कडी में जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र निवासी सर्वेश मिश्र को जनपद ईकाई का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। आरएएम के मनोनीत जिला अध्यक्ष सर्वेश मिश्र ने कहा कि पार्टी ने जिस आशा विश्वास के साथ हमें यह जिम्मेदारी दी है, उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने हुए पार्टी को गांव से तहसील स्तर तक विस्तार कर आगे बढ़ाने में भरसक प्रयास किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Lawyers Protest: वकीलों पर लाठीचार्ज के मामले में नारेबाजी कर जताया विरोध





Users Today : 4

