Home » उत्तर प्रदेश » Ahilyabai Holkar Jayanti: सपाइयों ने मनाई अहिल्याबाई होलकर की जंयती

Ahilyabai Holkar Jayanti: सपाइयों ने मनाई अहिल्याबाई होलकर की जंयती

[the_ad id="14540"]
Ahilyabai Holkar Jayanti

प्रतापगढ़। Ahilyabai Holkar Jayanti: भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध शासिका एवं लोककल्याण, नारी सशक्तिकरण और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया।

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

व्यक्तित्व एवं कृतित्व को किया याद

इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए उनके महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया गया। इस दौरान मौजूद वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी प्रसिद्ध शासिका थीं जिन्होंने न्याय, सेवा, धर्म और जनकल्याण को अपने शासन का आधार बनाया।

समाज सेवा की मिसाल पेश की

उन्होंने देशभर में अनेक मंदिरों, घाटों, कुओं और धार्मिक स्थलों का निर्माण करवाकर समाज सेवा की मिसाल प्रस्तुत की। उनका जीवन नारी शक्ति, त्याग, सुशासन और लोककल्याण का प्रेरणा स्रोत है। उनके आदर्श हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और विकास पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं।

इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, महिला सभा अध्यक्ष शान्ति सिंह, कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, वकार अहमद, विनीत यादव, मानवेन्द्र पटेल, राजेश गौड़, विशाल मौर्या, विनोद, विकास यादव सहित आदि उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?