
-
भीषण गर्मी में बेजुबानों के संरक्षण हेतु एलायंस क्लब ने शुरू किया अभिया
प्रतापगढ़। Alliance Club: गर्मी के दिनों में एलायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय निदेशक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य के नेतृत्व में पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अभियान चलाया जा रहा है।
बुधवार को शहर के चौराहे, खुलें स्थानों पर जल पात्र रख कर पशु पक्षियों की प्यास बुझाने में भूमिका निभाई। रोशन लाल उमरवैश्य ने कहा कि इस कार्य से पशु पक्षियों को गलातर करने के लिए भटकना ना पड़े। इसके अलावा मिट्टी के घड़े व मिट्टी के जल पात्र व फाइबर से बने बड़े-बड़े पात्र जो पेड़ों में घर के दरवाजों पर टांगने के लिए जनमानस में वितरित किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य संसार का सर्वश्रेष्ठ प्राणी है मनुष्य का उत्तरदायित्व बनता है कि वह समस्त प्राणियों एवं वनस्पतियों की रक्षा करें।
उक्त अभियान में सुरेश अग्रवाल, शनि महाराज, मोहम्मद अनवर, संजय कनौजिया, अमरनाथ यादव, विनय कुमार श्रीवास्तव, राजेश सिंह, अंशुमान सिंह, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, शिवेश शुक्ला, परमानंद मिश्रा, आदर्श कुमार, विवेक यादव, विजय आदि शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें- Protest: बढ़ती मंहगाई सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन






Users Today : 50

