
-
रुद्राभिषेक व हवन पूजन से बुजुर्गों के चेहरों पर दिखी आध्यात्मिक संतुष्टि
प्रतापगढ़। Alliance Club: अपना पूरा जीवन परिवार,समाज और राष्ट्र के निर्माण में समर्पित कर देने वाले बुजुर्गों के कल्याणार्थ हेतु एलायंस क्लब के आयोजकत्व में वृद्धाश्रम महुली में रुद्राभिषेक, हवन एवं शिव पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर आध्यात्मिक संतुष्टि नजर आती दिखी।
वैदिक मंत्रोचार हुआ
यहां पर शुक्रवार का दिन विशेष आध्यात्मिक अनुभूति और सम्मान का साक्षी बना। पूरे आयोजन के दौरान आश्रम परिसर भगवान भोलेनाथ के जयघोष, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति रस में सराबोर रहा। इस दौरान आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया तथा अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के कल्याण की कामना की।
वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर
कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और शिव स्तुति ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। क्लब के अंतर्राष्ट्रीय निदेशक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की सबसे मूल्यवान धरोहर हैं। उनके अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन से ही समाज की दिशा तय होती है।
इस धार्मिक आयोजन में वृद्धाश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद, नागेंद्र मौर्य संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, राजेश पांडेय,अंबिका प्रसाद, शिव बाबू, जय राम दादा, दीपक सभासद, धर्मेंद्र, सुनील, पंकज, आदर्श कुमार, रेखा उमरवैश्य, पूनम गुप्ता, साक्षी मिश्रा, भारती सचान, कुसुम, लालती, निर्मला, लालता प्रसाद, नरेंद्र प्रताप सिंह सहित आदि रहे।
इसे भी पढ़ें- Sunderkand Path: भक्ति रस से सराबोर हुआ सीता राम धाम, भंडारे में श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद






Users Today : 14

