Home » उत्तर प्रदेश » Kainchi Dham Sthapna Divas: शरबत वितरण कर दिया सेवा का संदेश

Kainchi Dham Sthapna Divas: शरबत वितरण कर दिया सेवा का संदेश

[the_ad id="14540"]
Baba Neem Karoli Maharaj
  • हनुमान मंदिर पर कमला सेवा संस्थान ने आयोजित किया कार्यक्रम

प्रतापगढ़। Kainchi Dham Sthapna Divas: बाबा नीम करौली महराज के कैची धाम मंदिर के स्थापना दिवस पर शहर के ट्रेज़री चौरहा हनुमान मंदिर पर भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए सोमवार को कमला सेवा संस्थान के आयोजकत्व में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को गर्मी से राहत प्रदान करना तथा सेवा और परोपकार की भावना को बढ़ावा देना था।

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

पूजा-अर्चना हुई

Baba Neem Karoli Maharaj

कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं आसपास के लोगों के बीच शीतल शरबत का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान लोगों ने आयोजकों के इस सेवा कार्य की सराहना की।

मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

Baba Neem Karoli Maharaj

संस्था के संरक्षक दिनेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है तथा ऐसे सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ता शिवेश शुक्ल ने सराहना करते हुए इसे सेवा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने वाला प्रयास बताया। संस्था अध्यक्ष प्रत्यूष पाण्डेय ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।

उक्त कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान देने वालो में संस्था के आलोक पाण्डेय,काशी नाथ मिश्र,रक्तदान संस्थान के निर्मल पाण्डेय,प्रशांत पाण्डेय, प्रतीक मिश्र, अभिषेक दुबे मोनू,अमित मिश्र, अनुज सिंह, प्रभात मिश्र,शुभम सिंह,परशुराम सेना के प्रदीप शुक्ल,डॉ अवंतिका पाण्डेय सहित आदि रहे।

इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?