Home » उत्तर प्रदेश » Hanuman Mandir: अर्चना परमार्थ ट्रस्ट ने किया शरबत वितरण

Hanuman Mandir: अर्चना परमार्थ ट्रस्ट ने किया शरबत वितरण

[the_ad id="14540"]
Hanuman Temple

प्रतापगढ़। Hanuman Mandir:  सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से स्थापित अर्चना परमार्थ ट्रस्ट के आयोजकत्व में सातवें बड़े मंगलवार को नगर के ट्रेजरी चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

आम लोगों को मिली राहत

Hanuman Mandir

इस मौके पर ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने अर्चना सिंह के अगुवाई में लोगों को शरबत वितरित किया तथा सेवा एवं परोपकार के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में जरूरतमंद एवं आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

समाज सेवा का संकल्प

अर्चना परमार्थ ट्रस्ट की संचालिका अर्चना सिंह ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित एवं समाजसेवा संबंधी कार्य करते रहने का संकल्प लिया।इस मौके पर प्रमुख रूप से सौरभ सिंह, मंदिर के पुजारी सुभाष, अनिल त्रिपाठी, परमानंद मिश्र, शिवेश शुक्ल, प्रशांत सिंह, अजय प्रताप सिंह, शुभांशु सिंह, शुभांगी, राघव, आचार्य अनीश देहाती, अखिल नारायण सिंह सहित आदि मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Kainchi Dham Sthapna Divas: शरबत वितरण कर दिया सेवा का संदेश

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?