Home » उत्तर प्रदेश » Ratri Chaupal: रात्रि चौपाल लगा अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Ratri Chaupal: रात्रि चौपाल लगा अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

[the_ad id="14540"]
Ratri Chaupal:

प्रतापगढ़। Ratri Chaupal: रात्रि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद की 04 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को आयोजित रात्रि चौपालों में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें- Court News: प्रतापगढ़ में बदला कोर्ट का समय

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। रात्रि चौपालों का आयोजन विकास खंड पट्टी की ग्राम पंचायत महदहा, बिहार की कोर्रही, शिवगढ़ की देल्हूपुर व विकास खण्ड कुण्डा की मौली ग्राम पंचायत में किया गया।

अधिकारियों ने दिया आश्वासन

चौपालों में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस मौके पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने के साथ-साथ शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

 

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?