
-
साई कॉलेज के विद्यार्थियों ने सीखी आपदा जीवन रक्षण तकनीक
अम्बिकापुर। Phemex Program 2026: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को फेमेक्स कार्यक्रम 2026 के तहत एनडीआरएफ टीम ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। एनडीआरएफ की ओर अरूण कुमार लाम्बा की टीम ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में अग्निशामक यंत्र का उपयोग और रख रखाव के बारे में बताया।
इसे भी पढ़ें– Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां
रक्त स्राव को रोकना सिखाया

सड़क दुर्घटना के दौरान होने वाले रक्त स्राव को रोकना और उससे जीवन के बचाने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि भारत में 300 से अधिक सांपों प्रजातियां है जिसमें मात्र 21 ही जहरीले हैं। सांप डंसने के बाद लगभग 6 घंटे का समय होता है जिससे पीड़ित को चिकित्सालय पहुंचाया जा सकता है।
भूकंप से बचाने के तरीके बताए

उन्होंने अपने सहयोगियो के साथ स्थितियों को दिखाते हुए बताया कि भूकम्प की स्थिति में मकान में फंसे हैं, तो भी सुरक्षित जगह पहुंचा जा सकता है। मकान के बीच में नहीं खड़ा होना है और सिर को हमेशा बचाये रखना है। बाढ़ की स्थिति और डूब रहे साथी को बचाने के लिए लाइफ जैकेट का इस्तेमाल सावधानी से करना है।
कई लोगों की जान बचा सकता है हवा का टायर

हवा का टायर भी एक साथ कई लोगों का जीवन बचा सकता है। आकाशीय बिजली के दौरान सावधानी आवश्यक है। उस समय पानी से दूर और बिजली के यंत्रों को बंद रखना आवश्यक है। उन्होंने गले में फंसी वस्तु के निकालने क दौरान सावधानी से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ टीम के विकास मौर्य, अनुज कुमार सिंह, शेखर कुमार ने सहयोग किया।

इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य ने प्राध्यापक और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ दिलायी। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र दास सोनवानी और विशेषज्ञों को आभार सुमन मिंज ने प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द तिवारी तथा सभी प्राध्यपक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Independence Day: साई कॉलेज में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस






Users Today : 79

