Home » शिक्षा » Cyber Security: विद्यार्थियों को किया साइबर अपराधों से सचेत

Cyber Security: विद्यार्थियों को किया साइबर अपराधों से सचेत

[the_ad id="14540"]
Cyber Security
  • ‘साइबर जागृति अभियान में दिये टिप्स

अंबिकापुर। Cyber Security:  श्री साईबाबा स्कूल में सरगुजा पुलिस द्वारा ‘साइबर जागृति अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति सतर्क किया गया।

इसे भी पढ़ें- Nasha Mukti Abhiyan: प्राचार्य ने विद्यार्थियों को दिलाई नशा से मुक्ति की शपथ

संदिग्ध लिंक पर न करें क्लिक

Cyber Security

 

सरगुजा पुलिस के एएसआई गंभीर साय ने बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा किए जाने वाले फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, डिजीटल फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और अन्य डिजिटल धोखाधड़ी को पहचाना जा सकता है तथा इनसे बच सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अनजान व्यक्ति के साथ पासवर्ड, बैंक सम्बन्धी जानकारी, ओटीपी, निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी संदिग्ध लिंक, संदेश पर बिना जांच के क्लिक नहीं करना चाहिए।

फ्रॉड हो जाए तो घबराएं नहीं

Cyber Security

यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड हो जाता है तो उसे घबराने के बजाय तुरंत उचित कदम उठाते हुए संबंधित साइबर शाखा को इसकी सूचना देनी चाहिए।
‘साइबर जागृति अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित, सतर्क और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें डिजिटल दुनिया में सावधानी और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान सरगुजा पुलिस के कांस्टेबल सविता मरावी, पुलिस मितान अतुल गुप्ता, विक्की गुप्ता ने सम्बोधित किया। प्राचार्य प्राची गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों ने सहयोग किया।

 

इसे भी पढ़ें- Holi 2026: साई कॉलेज में जमकर उड़े अबीर गुलाल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?