Home » शिक्षा » Hindi Day: अभिव्यक्ति का साधन है भाषा

Hindi Day: अभिव्यक्ति का साधन है भाषा

[the_ad id="14540"]
Hindi Day
  • साई कॉलेज में मना हिन्दी दिवस

अम्बिकापुर। Hindi Day: भाषा अभिव्यक्ति का साधन है जो हमारी भावनाओं को शब्द, आवाज के माध्यम से प्रसारित करती है। यह बातें श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हिन्दी दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अम्बिकापुर आकाशवाणी के सहायक निदेशक कार्यक्रम प्रमेन्द्र कुमार ने कही।

इसे भी पढ़ें- SVEEP Awareness Campaign: साई कॉलेज में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

Hindi Day: तकनीकी से संवाद

Hindi Day

उन्होंने कहा कि भाषा का दायित्व है, तथ्यों को उसी रूप में उपभोक्ता तक पहुंचाये। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि देवनागरी लिपि और हिन्दी भाषा वैज्ञानिक है। परिवार, परिवेश में प्रयोग होने से भाषा में शुद्धता आती है। उन्होंने युवाओं का भाषा की रूझान के प्रति आह्वान किया। वर्तमान का युवा कोई भी एक भाषा जानता है तो दूसरी भाषा में तकनीकी से संवाद कर सकता है। इससे पहले अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

हिंदी में शब्दों का भंडार

Hindi Day

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि हिन्दी के पास शब्दों का वृहद भंडार है जो दूसरी भाषाओं के पास नहीं है। प्रत्येक शब्द का प्रसंग के अनुसार भाव, अर्थ निर्धारित होते हैं।

एक भाषा दूसरी भाषा की विरोधी नहीं

Hindi Day

कार्यक्रम को सम्बोधित करती हुई सहायक प्राध्यापक डॉ. अलका पांडेय ने कहा कि प्रत्येक भाषा अपना परिवेश निर्माण करती है। कोई भी भाषा किसी दूसरी भाषा का विरोधी नहीं है। उन्होंने कबीर के पाखण्ड विरोधी दोहे सुना कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

हिदी के साथ घुली मिली हर भाषा

Hindi Day

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. अजय कुमार तिवारी ने साहित्य, फिल्म, रेडियो, टेलीविजन पर बरती जा रही भाषा की संरचना से अवगत कराया। भारतीय इतिहास में प्रत्येक विदेशी अपने साथ भाषा भी लाये जो हिन्दी में घुलमिल गयी। उन्होंने अनुवाद के साथ कहानी, कविता, उपन्यास से हिन्दी को समृद्ध करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक देवेन्द दास सोनवानी ने किया तथा कृष्णाराम चौहान ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक प्राध्यापक तूलिका सिन्हा, डॉ. रीता सरकार, निधि शुक्ला, रौनक निशा, शम्भूनाथ सिदार तथा सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Swami Vivekananda: स्वामी जी ने भारतीयों को दिलाया सम्मान

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?