Home » Uncategorized » SVEEP Awareness Campaign: साई कॉलेज में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

SVEEP Awareness Campaign: साई कॉलेज में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

[the_ad id="14540"]
SVEEP Awareness Campaign:

अम्बिकापुर। SVEEP Awareness Campaign:  श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को स्वीप कमेटी के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ‘क्या सोशल मीडिया चुनाव को प्रभावित करता है’ विषय पर वाद- विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें प्रतियोगियों ने मतदान के दौरान होने वाली असुविधा और उसके निराकरण को पटल पर लाया।

इसे भी पढ़ें- Swami Vivekananda: स्वामी जी ने भारतीय को दिलाया सम्मान

चुनाव ने सोशल मीडिया की प्रासंगिता

SVEEP Awareness Campaign

 

प्रतियोगियों ने सोशल मीडिया की पहुंच और उसकी प्रासंगिता से सभी को सचेत किया। सोशल मीडिया एक तरफ निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित करता है, तो दूसरी ओर मतदाताओं पर दबाव भी बनाता है। कुछ जन प्रतिनिधि इसको साधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ दूसरे की छवि धूमिल करने के लिए भी प्रयोग करते हैं।

सोशल मीडिया द्वारा जनता के समक्ष एजेंडा सेट किया जाता है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं से सम्बंधित जानकारी सोशल मीडिया द्वारा तेजी से पहुंचती है। मतदाता सूची में पंजीयन, सुधार, विलोपन की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचा दी जाती है।

नियम और शर्तों अवगत कराया

SVEEP Awareness Campaign

स्वीप नोडल अधिकारी सुमन मिंज ने प्रतियोगिता के नियम और शर्तों से सभी प्रतियोगियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिये दो टीम बनायी गयी थी जो पक्ष और विपक्ष में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने मतदान और मीडिया के दायित्वों से अवगत कराया। जिला प्रशासन की ओर से आये रजनीश मिश्रा ने प्रतियोगियों को चुनाव की महत्ता और जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया।

SVEEP Awareness Campaign

प्रतियोगिता के निर्णायकों में शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, कम्प्यूटर एंड आईटी के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता तथा डॉ. वंदना पांडेय रहीं। प्रतियोगिता का संचालन कैम्पस अम्बेसडर निशा निषाद एवं एकता रानी साहू ने किया। प्रतियोगिता का आभार कैम्पस अम्बेसडर चन्द्र प्रकाश राजवाड़े ने किया।

इसे भी पढ़ें- Saksharta Divas: साक्षर को शिक्षित बनाना हमारा दायित्व

 

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?