
साई कॉलेज में युवाओं की सहभागिता के लिए आह्वान
अम्बिकापुर। NSS Foundation Day: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरूवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव और कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र दास सोनवानी ने मां सरस्वती, श्री साई नाथ तथा स्वामी विवेकानन्द की तस्वीर पर मार्ल्यापण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी का स्वागत बैच लगा कर तथा पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।
इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां
भारत युवाओं का देश है

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि यह अवसर युवाओं को त्याग, समर्पण और सेवा के लिए सचेत होने का है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारत युवाओं को देश है। हमारे आदर्श और युवाओं के प्रेरणा पुरूष स्वामी विवेकानन्द का जीवन प्रत्येक के लिए प्रेरणास्पद है।
रिजेक्शन के दर्द से बाहर निकलें युवा

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. अजय कुमार तिवारी ने एनएसएस की स्थापना, लक्ष्य और गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं को रिजेक्शन के दर्द से बाहर निकलने का आह्वान किया तथा ज्ञान आधारित समाज में सहभागिता निभाने को कहा। कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र दास सोनवानी ने सभी को एनएसएस की स्थापना और युवाओं के दायित्व से अवगत कराया।
विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम को डॉ. जगमीत कौर, आकांक्षा श्रीवास्तव, कृष्णाराम चौहान, स्वीप नोडल अधिकारी सुमन मिंज ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर ठनेश साहू तथा सूर्यकांत कुशवाहा ने राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविरों के दौरान के अनुभवों को साझा किया। विद्यार्थियों ने कर्मा नृत्य प्रस्तुत कर सभी में उत्साह का संचार किया। प्राचार्य तथा कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयं सेवकों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन जैनेट कुजूर और गौरी यादव ने किया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थी और स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Table Tennis Competition: टेबल टेनिस में नवीन महाविद्यालय रघुनाथनगर रहा विजेता








Users Today : 117

