Home » खेल » Table Tennis Competition: टेबल टेनिस में नवीन महाविद्यालय रघुनाथनगर रहा विजेता

Table Tennis Competition: टेबल टेनिस में नवीन महाविद्यालय रघुनाथनगर रहा विजेता

[the_ad id="14540"]
Table Tennis Competition
  • साई कॉलेज में आयोजित हुई सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता

अम्बिकापुर। Table Tennis Competition: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को आयोजित सेक्टर स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरूष वर्ग में नवीन महाविद्यालय रघुनाथनगर विजेता रहा तथा दोनों वर्गों में उपविजेता श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय रहा। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां

खेल जीवन का अनिवार्य हिस्सा

Table Tennis Competition B

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि खेल जीवन का अनिवार्य हिस्सा है। इससे फिटनेस, फे्रं ड और फे मिली मिलती है। उन्होंने कहा कि खेल की दुनिया में लगातार अभ्यास, कठिन परिश्रम के बाद सुखद परिणाम मिलता है। खिलाड़ियों को धन, यश मिलता है जो उनका पारितोषिक है। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए कहा कि अच्छा खेलें और आगे बढ़ें।

खेल के नियम बताए

Table Tennis Competition

रेफरी के रूप में अभिषेक जैन खिलाड़ियों को खेल के नियमों से अवगत कराया तथा प्रतियोगिता के दौरान सहयोग किया। प्रतियोगिता के दौरान रायपुर के शासकीय जे योगानन्दम महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये टीम का चयन किया गया। विजेता, उपविजेता टीमों के साथ ही सरस्वती महाविद्यालय, होलीक्रॉस वीमेंस कॉलेज, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग की टीमों ने भाग लिया।

Table Tennis Competition

प्रतियोगिता के दौरान क्रीड़ाधिकारी तिलक राज टोप्पो, क्रीड़ा प्रभारी सोनाली गोस्वामी, कृष्णाराम चौहान, डॉ. जगमीत कौर, कमलेश साहू, नीरज राजवाड़े, स्वाती शर्मा, अमित सोनी, शम्भू नाथ सिदार, राहुल आदित्य, शिल्पा किरन गुप्ता, डॉ. प्रदीप सैनी, महेश्वर प्रसाद राजवाड़े, राधा खलखो, वर्षा गुप्ता ने सहयोग किया।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता तथा सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Induction Program: युद्ध, आपदा में जीवन की उम्मीद साबित होते हैं रेडक्रॉस स्वयं सेवक

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?