
बिजनौर। Road Accident: बिजनाैर कोतवाली देहात के दौलताबाद गांव के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर है। हादसे का शिकार हुए कार सवार प्रदीप पुत्र स्वर्गीय प्रवीण सिंह निवासी चामुंडा विहार कॉलोनी काशीपुर अपनी पत्नी आंचल व बेटी नेहा के साथ अपने घर काशीपुर जा रहे थे। ये सभी हरिद्वार से एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
इसे भी पढ़ें- झांसी हादसे के बाद एक्शन में डिप्टी CM बृजेश पाठक, करेंगे यूपी के अस्पतालों का कायाकल्प
डिवाइडर पार कर दूसरी कार से हुई भिड़ंत
बताया जा रहा है कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत दौलताबाद गांव के पास कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में चली गई और सामने से आ रही एक दूसरी कार से टकरा गई। इस घटना में प्रदीप, उनकी पत्नी आंचल, पुत्री नेहा तथा दूसरी कार का चालक राम मूरत प्रसाद का पुत्र धर्मेंद्र व उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गये।
परिजनों को दी गई सूचना
हादसा होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी से पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को कार से बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रदीप और आंचल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अन्य सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस दोनों कारों को हटवाकर थाने ले गई। पुलिस ने परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है।
इसे भी पढ़ें- हादसे का शिकार होते-होते बची वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, ट्रैक पर रखे लकड़ी के बाक्स से टकराई ट्रेन






Users Today : 30

