Home » क्राइम » Road Accident: ओवरटेक करते समय पेड़ से टकराई कार, 6 की मौत, 4 घायल

Road Accident: ओवरटेक करते समय पेड़ से टकराई कार, 6 की मौत, 4 घायल

[the_ad id="14540"]

पीलीभीत। Road Accident:  पीलीभीत जिले में दावत-ए-वलीमा के बाद दुल्हन को विदाकर करा के ले जा रहे वधु कार टनकपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।  इस घटना में दुल्हन के पिता समेत 6 लोगों की मौत हो गई जब चार गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों में पांच उत्तराखंड के खटीमा और एक अमरिया क्षेत्र का शामिल हैं। काफी मशक्कत के बाद सभी को कार से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार एसपी अविनाश पांडे समेत पुलिस अधिकारी देर रात तक अस्पताल में डटे रहे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

इसे भी पढ़ें-  Road Accident: डिवाइडर से टकराई कार, 2 की माैत, 3 घायल

दावत ए वलीमा में शामिल होकर लौट रहा था परिवार 

Road Accident

घटना गुरुवार रात करीब 10:30 बजे हुआ। उत्तराखंड के खटीमा के गांव जमोर के रहने वाले मंजूर अहमद (65) पुत्र नूर अहमद की पुत्री की हुसना का निकाह बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई में रहने वाले अनवर के साथ हुआ था। बृहस्पतिवार को वलीमा था। दुल्हन के परिजन और रिश्तेदार दावत ए वलीमा में शामिल होने के लिए आए थे। इसके बाद वे बेटी को विदा करा के अपने साथ ले जा रहे थे, तभी टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया क्षेत्र में एक कार को ओवरटेक करते वक्त अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। ये टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई और  जेसीबी व कटर की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला।

हायर सेंटर भेजे गये घायल 

इसके बाद जब वे अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने दुल्हन के पिता मंजूर अहमद के अलावा खटीमा के गोटियां निवासी शरीफ अहमद (50) पुत्र नन्हें, मुन्नी (65) पत्नी नजीर अहमद, रकीब (10) पुत्र मोहम्मद अहमद, चालक अकरम, निवासी सत्रह मील, हातिमा 35) के अलावा मुन्ना पुत्र बहाबुद्दीन (60 वर्ष), निवासी गांव अमरिया पीलीभीत क्षेत्र के बांसखेड़ा को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं  8 साल के गुलाम अहमद के अलावा रईस अहमद, अमजदी बेगम और जाफरी बेगम भी घायल हो गए। इनमें गुलाम और रईस अहमद को गंभीर हालत में हायर सेंटर ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें-Horrific Road Accident : सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की मौत, मचा कोहराम, सीएम ने जताया दुख

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?