Home » क्राइम » Sexual Exploitation: प्रोफेसर ने छात्राओं को बनाया हवस का शिकार, मोबाइल में मिले 56 अश्लील वीडियो

Sexual Exploitation: प्रोफेसर ने छात्राओं को बनाया हवस का शिकार, मोबाइल में मिले 56 अश्लील वीडियो

[the_ad id="14540"]
Sexual Exploitation

हाथरस। Sexual Exploitation: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है। यहां के पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ. रजनीश के खिलाफ छात्राओं का यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत मिलने के बाद डीएम ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित कर दी है और सात दिन के अंदर जांच पूरी कर आख्या जमा करने को कहा है। डॉ. रजनीश पर परीक्षाओं में नंबर बढ़ाने और नौकरी लगवाने का झांसा देकर छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोप लगा है।

इसे भी पढ़ें- Ranveer Allahabadia: कौन हैं पेरेंट्स पर अश्लील कमेंट करके विवादों में आए रणवीर इलाहाबादिया?

जांच के लिए समित गठित

इस समिति में एसडीएम सदर नीरज शर्मा अध्यक्ष, सीओ योगेंद्र कृष्ण नारयण, तहसीदार चंद्र प्रकाश सिंह व बीएसए स्वाति भारती को शामिल किया गया है। समिति ने सोमवार 17 मार्च को आरोपी प्रोफेसर को नोटिस जारी करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा थाना हाथरस गेट पुलिस भी कॉलेज पहुंची और प्राचार्य, स्टाफ व शिक्षकों से पूछताछ की। पुलिस ने उस कमरे में जाकर मैपिंग भी कहा, जहां छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की गई थी और उनके अश्लील वीडियोज बनाये गये थे। पड़ताल करने के बाद उस कमरे को बंद कर दिया गया।

सामने 56 फोटोज और वीडियो    

Sexual Exploitation

बताया जा रहा है कि, पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. रजनीश के मोबाइल में छात्राओं का यौन शोषण करने से जुड़े  59 वीडियो व फोटो मिले हैं। ये सभी वीडियो और फोटोज प्रोफेसर ने अपने ही मोबाइल से रिकार्ड किये हैं। पुलिस अब इन वीडियोज और फोटोज में नजर आ रहे चेहरों का कॉलेज के डाटाबेस से मिलान कर रही है, ताकि छात्राओं की पहचान की जा सके और उनसे संपर्क कर पूछताछ की जा सके। बताया जा रहा है कि, जो वीडियो और फोटो सामने आये हैं उनमें अलग-अलग छात्राएं दिख रही हैं, कुछ तो कालेज यूनिफार्म में ही हैं। फ़िलहाल, पीड़ित छात्राएं सामने आने से बच रही हैं।

अश्लील वेबसाइट्स पर अपलोड किये वीडियोज

 

मामले की जांच करने के लिए पुलिस पुलिस प्रोफेसर के घर भी पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। वह सोमवार को कॉलेज भी नहीं आया। पुलिस की जांच में भी पता चला है कि इनमें से कुछ वीडियो उसने अश्लील वेबसाइट्स पर भी अपलोड कर दिए हैं। मामले  के सामने आते ही कालेज से प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। वहीं, पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। कहा जा रहा है कि करीब एक महीने पहले केंद्रीय महिला आयोग समेत तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के पास एक गुमनाम शिकायती पत्र आया था, जिसमें पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कालेज के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर डाॅ. रजनीश पर छात्राओं के यौन शोषण का आरोप लगाया गया था।

डीएम के पास भेजा गया गुमनाम पत्र

Sexual Exploitation

पत्र के साथ कुछ तस्वीरें भी भेजी गई थीं। इनमें से कुछ फोटोज कालेज के अंदर की थीं। इन फोटोज में रजनीश छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिख रहा है। उस वक्त इस मामले की जांच सीओ सिटी ने की थी। उन्होंने कई लोगों से बुलाकर पूछताछ की थी। पुलिस ने फोटो में दिख रही छात्राओं के नाम पता भी जानने का प्रयास किया था, लेकिन कालेज प्रशासन ने पुलिस को किसी भी तरह का सहयोग नहीं दिया था।

चौकी इंचार्ज ने दर्ज कराया मुकदमा

इसके बाद इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह को सौंपी गई। एएसपी को जांच में कुछ शिकायतें और तथ्य सही पाये गये। उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसपी को भेज दी। अब हाथरस गेट कोतवाली के औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुनील कुमार की तरफ से प्रोफेसर डॉ. रजनीश के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

इसे भी पढ़ें- Love Jihad: आनंद बन कर मिला आलिम, शादी का झांसा देकर फंसाया प्रेम जाल में, फिर कराया गर्भपात

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?