
फिरोजाबाद। Double Murder In UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में जमीनी विवाद में पूर्व प्रधान और उसके बेटे की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत फ़ैल गई है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है और मातम का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ है एहतियातन पुलिस बल को भी गांव में तैनात किया गया है।
इसे भी पढ़ें- Ex DGP Murder Case: बेटे ने मां और बहन पर लगाया हत्या का आरोप, दर्ज कराई FIR
दिनदहाड़े हत्या से सनसनी
न
जमीनी विवाद को लेकर पूर्व प्रधान और उसके बेटे को गांव के ही दबंगों ने दिनदहाड़े फावड़े से काट दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इसी बीच पुलिस को भी घटना की सूचना मिल गई और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पिता-पुत्र की हत्या से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक पूर्व प्रधान इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक धर्मेंद्र यादव के चाचा थे।
खेत की जुताई कराने गये थे अरविन्द
बताया जा रहा है कि, थाना नगला सिंघी के गांव टिकरी के रहने वाले पूर्व प्रधान अरविंद यादव (55) का गांव के ही हुब्बलाल यादव से जमीनी विवाद चल रहा है। मामला तहसील न्यायालय में चल रहा था। गत 20 मई को एसडीएम अनुराधा सिंह के आदेश पर तहसीलदार राखी शर्मा ने भारी पुलिस बल के बीच जमीन की पैमाइश की। इसके बाद रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे पूर्व प्रधान अरविंद यादव अपने दूसरे बेटे नितिन यादव (27) के साथ खेत की जुताई कराने गए थे।
गांव में पुलिस बल तैनात

इसी दौरान हुब्बलाल यादव के लोग भी वहां आ गए और उन्होंने अरविन्द को खेत की जुताई कराने से रोका, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, तभी हुबलाल के लोगों ने पिता-पुत्र पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में फावड़ा सिर और गर्दन में लगा जिससे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े पिता-पुत्र की हत्या से इलाके की सनसनी फ़ैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना की खबर मिलते ही एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पिता-पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया।
रजिस्ट्री के डेढ़ दशक बाद नहीं मिल रहा था कब्जा
ग्रामीणों ने बताया कि, पूर्व प्रधान ने गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। जमीन बेचने के बाद पिता अपने दो बेटों के साथ गांव छोड़कर चले गए। वहीं, दोनों बेटों ने विरोध किया था और रजिस्ट्री में डेढ़ दशक बीतने के बाद भी वे जमीन पर हल नहीं चलने दे रहे थे। बीते 20 मई को हुई पैमाइश के बाद प्रशासन द्वारा कब्जा मिलने के बाद जब पिता-पुत्र जमीन पर हल चलाने गए तो उनकी हत्या कर दी गई।
15 साल पहले खरीदी थी जमीन

थाना नगला सिंघी के गांव टीकरी निवासी साहब सिंह यादव ने करीब 15 साल पहले अपने ही दो बेटों से परेशान होकर 14 बीघा जमीन गांव के ही पूर्व प्रधान अरविंद यादव को बेच दी थी। यह जमीन गांव से करीब दो किलोमीटर दूर गांव प्रेमपुर में स्थित है। जमीन बेचने के बाद उन्होंने अपने दोनों बेटों हुब्बलाल यादव और देवेंद्र यादव को गांव में ही छोड़ दिया और अपने दो अन्य बेटों जितेंद्र यादव और नरेंद्र यादव को साथ लेकर साथ लेकर गांव से हमेशा के लिए चले गए।
20 मई को हुई थी पैमाइश
चोरी-छिपे रजिस्ट्री कराने से हुब्बलाल, देवेंद्र और उसका परिवार पूर्व प्रधान अरविंद यादव के परिवार से रंजिश मानने लगा था। साथ ही वे अरविंद यादव को जमीन पर कब्जा भी नहीं करने दे रहे थे। अरविंद यादव कई बार पुलिस बल के साथ खेत जोतने गया था, लेकिन विरोधियों ने उन्हें कभी उस जमीन पर खेती नहीं करने दी। तहसीलदार के आदेश पर 20 मई को तहसील प्रशासन पुलिस बल वहां पहुंचा और जमीन की पैमाइश कर अरविन्द को जमीन पर कब्जा दिलाया। इसके बाद रविवार को जब अरविंद यादव और उसका बेटा नितिन यादव खेत जोतने पहुंचे तो हुब्बलाल, भोला, विपिन, रवि, मनीष, सनी व अन्य ने फावड़े से काटकर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गये। एसएसपी ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं।
फरवरी में हुई थी नितिन की शादी

गांव में आरोपी हुब्बलाल और पूर्व प्रधान अरविंद यादव के घर एक दूसरे से सटे हुए हैं। जमीन पर कब्जा करने के बाद रंजिश के चलते अरविंद यादव ने गांव छोड़कर टूंडला के हाईवे रीजेंसी में मकान बनवा लिया था और परिवार के साथ वहीं रहने लगे थे। वह खेती-किसानी कराने के लिए ही गांव आते थे। रविवार को भी वह खेत की जुताई कराने के लिए अपने बेटे नितिन के साथ टूंडला से गांव आये थे। जमीन के विवाद में मारे गए पूर्व प्रधान अरविंद यादव के बेटे नितिन यादव की फरवरी माह में शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- Murder In Illicit Relationship: देवरिया में प्रेमी संग मिल कर की पति की हत्या, खेत में फेंकी लाश






Users Today : 57

