Home » क्राइम » Viral Video: महिला ने चौकी प्रभारी से की अभद्रता, जमकर काटा हंगामा, ये है पूरा मामला

Viral Video: महिला ने चौकी प्रभारी से की अभद्रता, जमकर काटा हंगामा, ये है पूरा मामला

[the_ad id="14540"]
Viral Video:

अमेठी। Viral Video: दो पक्षो में चल रहे जमीनी विवाद को लेकर चौकी पहुंची एक पक्ष की महिला ने चौकी प्रभारी से ही अभद्रता शुरू कर दी। हालांकि, चौकी प्रभारी ने राजस्व का मामला बताते हुए महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला उग्र हो गई। महिला की इस हरकत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बैठा लिया है और शांति भंग में चालान करने की तैयारी शुरू कर दी है। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें-  Nursing Conferences: अमेठी के इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन

कोर्ट में विचाराधीन है मामला

मामला मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शाहगढ़ चौकी स्थित पलिया गांव का है। इस गांव में रहने वाली सुमित्रा पाल का पड़ोस के ही राम सुंदर पाल से जमीनी विवाद चल रहा है, जिसका मुकदमा अभी न्यायालय में विचाराधीन है। आज सुबह दोनों पक्षों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ, तो वे दोनों चौकी पहुंच गये। पुलिस राजस्व का मामला बताते हुए दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रही थी कि, तभी सुमित्रा पाल उग्र हो गईं और चौकी प्रभारी से अभद्रता करने लगीं।

शांति भंग में चालान

चौकी प्रभारी राज कुमार यादव ने जब महिला को समझाने की कोशिश की, तो वह उनसे भी उलझ गईं और अपशब्द बोलने लगीं। इसी बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो सब तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी में बैठा लिया है और शांति भंग में चालान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ।

 

इसे भी पढ़ें-  जमीनी विवाद में युवक पर पेट्रोल छिड़क कर लगाईं आग, गांव में तनाव, फ़ोर्स तैनात

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?