Home » क्राइम » Gorakhpur News: जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

Gorakhpur News: जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

[the_ad id="14540"]
Gorakhpur News

गोरखपुर। Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एक गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां घर के बाहर चारपाई पर सो रहे एक बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया गया है। बुजुर्ग का गला धारदार हथियार से काटा गया है। बताया जा रहा है कि, घटना को जमीनी विवाद में अंजाम दिया गया। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल में सैंपल लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें- Raja Raghuwanshi Murder Case: राज के लिए राजा की हत्या, नई नवेली पत्नी सोनम ने ही रची पति को रास्ते से हटाने की साजिश

पट्टीदारों पर शक

Gorakhpur News

ग्रामीणों का कहना है कि, बुजुर्ग और पट्टीदारों के बीच तीन फीट की जमीन रास्ते के लिए नहीं देने का विवाद चल रहा था, इसी वजह से इस हत्या को अंजाम दिया गया।    बुजुर्ग की हत्या रास्ते के विवाद में की गई है। हैरानी की बात ये है कि, बुजुर्ग की हत्या का आरोप जिन लोगों पर लगा है, उन्हें  खुद बुजुर्ग ने ही अपनी जमीन पर बसाया था।

घर में मचा कोहराम

घटना, जनपद के चौरीचौरा थानाक्षेत्र के बिलारी खास गांव की है। यहां घर के बाहर चारपाई पर सो रहे 65 वर्षीय राजेन्‍द्र यादव की रात दो बजे धारदार हथियार से गला रेतकर हत्‍या कर दी गई। सुबह जब परिजन जागे और बिस्तर पर बुजुर्ग को मरा हुआ देखा तो कोहराम मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

इसे भी पढ़ें- Bollywood Crime: इस एक्ट्रेस की रूह कंपा देने वाली सच्चाई, दोस्त की हत्या कर लाश के सामने ही BF के साथ बनाया संबंध

फोन में मिली थी धमकी

खबर मिलते ही एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव के साथ सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह मय टीम मौके पर पहुंच गये और छानबीन शुरू कर दी। चौरीचौरा के प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने परिजनों से पूछताछ की और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि, रास्‍ते के विवाद में रविवार की रात 10 बजे के करीब गांव के ही बगलगीर से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद किसी ने राजेन्द्र यादव को फोन करके जान में मारने की धमकी दी थी।

काफी टाइम से मिल रही थी धमकी

परिजनों ने बताया कि, फोन करने वाले ने राजेन्द्र से कहा था, जमीन के बदले जान दोगे क्या। जिनसे विवाद हुआ था, परिजनों ने पुलिस को उनके नाम भी बताये हैं। परिजनों ने बताया कि, जिन लोगों को राजेन्द्र ने अपनी जमीन पर बसाया था, उन्हीं लोगों ने उनकी हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि, जिन्हें राजेन्द्र ने अपनी जमीन पर बसाया था, उनका लालच बढ़ने लगा था, जिससे उन्होंने, उन्हें और तीन फीट जमीन देने से इनकार कर दिया था, जिससे वे लोग उन्हें काफी टाइम से धमकी दी रहे थे। परिजनों ने शक जताया है कि, रास्‍ते के लिए जमीन नहीं देने पर आरोपियों ने उनकी हत्‍या की है।

 

इसे भी पढ़ें-  Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता हत्याकांड में आया कोर्ट के फैसला, अंसतुष्ट माता-पिता बोले- हाईकोर्ट जाएंगे

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?