
इंदौर। Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी के 3 फोन राज खोलेंगे। हत्याकांड के एक आरोपी आकाश ने सोनम के फोन नष्ट कर दिए थे। हत्या के बाद सोनम ने अपना फोन आकाश को दे दिया था। इसके बाद आकाश ने सोनम के फोन नष्ट कर दिए। राजा की हत्या के बाद से सोनम के तीनों फोन गायब हैं। सोनम ने हत्या स्थल पर ही अपने फोन बंद कर दिए थे।
इसे भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: नेपाल भागने की फिराक में थी शातिर सोनम, बनाया था पूरा रूट प्लान
पुलिस चला रही सर्च अभियान

सोनम का एक फोन इंदौर में एक्टिवेट हुआ था। सोनम ने व्हाट्सएप चेक करने के लिए अपना सिम एक्टिवेट किया था और यही उसकी आखिरी गलती थी। फोन बरामदगी के लिए मेघालय पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। इंदौर, गुवाहाटी और यूपी के कई जिलों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सोनम ने खुद ही राजा का फोन तोड़ा और फिर आरोपी विशाल ने फोन को खाई में फेंक दिया।
नये किरदार की एंट्री
इस बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में एक नए किरदार की एंट्री हुई है। इस पूरे मामले के दौरान सोनम ने संजय वर्मा नाम के शख्स से सैकड़ों बार बात की थी। करीब 1 महीने में 234 बार बातचीत हुई, जिस नंबर पर बातचीत हुई, वह मोबाइल एप ट्रू कॉलर पर संजय वर्मा के नाम से रजिस्टर्ड है। 1 मार्च से 8 अप्रैल के बीच कई बार बातचीत हुई। 8 जून की रात 11:20 बजे नंबर ऑफलाइन हो गया। 8 जून की रात सोनम गाजीपुर में मिली।
सिम फर्जी होने की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस नंबर की जांच कर रही है। इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सिम फर्जी नाम से होने की भी संभावना है। उधर, शिलांग पुलिस की एक टीम मंगलवार को इंदौर में राजा रघुवंशी के घर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने राजा के परिजनों से बात की और सोनम के व्यवहार और शादी के बाद इंदौर में बिताए दिनों के बारे में जानकारी ली। पुलिस टीम में शामिल तीन अधिकारियों ने राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी और उनकी मां से भी पूछताछ की।
इसे भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: 14 दिन तक बंद कमरे में रही सोनम, छिप कर मिलने आता था राज






Users Today : 4

