Home » क्राइम » Amethi News:11 वर्षीय बच्ची से रेप मामले में चार्जशीट दाखिल, पुलिस ने सौ घंटे में पूरी की जांच

Amethi News:11 वर्षीय बच्ची से रेप मामले में चार्जशीट दाखिल, पुलिस ने सौ घंटे में पूरी की जांच

[the_ad id="14540"]
Amethi News

अमेठी। Amethi News: पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों के प्रति कड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुष्कर्म मामले में मात्र 100 घंटे में जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी है। ये पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर हुई।

इसे भी पढ़ें-  Amethi News: रोड नहीं तो वोट नहीं…नुवावा गांव में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, खुद चंदा इकट्ठा कर बना रहे सड़क

20 जुलाई को दर्ज हुई थी FIR 

Amethi News

मामले की जानकारी देते पुलिस ने बताया कि बीते 20 जुलाई 2025 को थाना मुसाफिरखाना में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने सुरजीत निषाद नामक व्यक्ति पर आरोप लगाया था कि, उसने दोपहर में करीब एक बजे घर में घुसकर उसकी 11 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया था। महिला ने शिकायत में बताया कि, घटना के वक्त उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी।

पुलिस ने तत्काल शुरू की जांच

महिला की शिकायत पर पुलिस ने सुरजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और तत्काल जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पीड़िता की वास्तविक उम्र 11 वर्ष 11 माह 5 दिन पाई गई। प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना विवेक कुमार सिंह ने बिना देर किये पीड़िता का मेडिकल कराया और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। 22 जुलाई को पुलिस ने आरोपी सुरजीत निषाद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। फ़िलहाल, आरोपी जिला कारागार सुल्तानपुर में बंद है। पीड़िता और आरोपी के मेडिकल परीक्षण से प्राप्त नमूनों को 24 घंटे के अंदर विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा गया।

एफआईआर दर्ज होने के मात्र 72 घंटे के अंदर 23 जुलाई को आरोपी के पॉक्सो एक्ट के साथ ही अन्य कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। अमेठी पुलिस अब न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर आरोपी को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाने की कोशिश में है।

 

इसे भी पढ़ें- Amethi News: जांच में खुलासा, ग्राम प्रधान ने किया लाखों का गबन, विकास कार्यों के लिए समिति गठित

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?