Home » क्राइम » Murder: छुट्टी पर घर आए CRPF जवान की हत्या, तीन दिन पहले पत्नी ने दिया था बेटे को जन्म

Murder: छुट्टी पर घर आए CRPF जवान की हत्या, तीन दिन पहले पत्नी ने दिया था बेटे को जन्म

[the_ad id="14540"]
Murder

हरियाणा। Murder:  हरियाणा के सोनीपत में एक दर्दनाक घटना घटी। यहां एक सीआरपीएफ (CRPF) जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि, इस हत्याकांड में कांवड़िए शामिल हो सकते हैं। दरअसल, हाल ही में कांवड़ यात्रा के दौरान तीन कांवड़ियों से सीआरपीएफ जवान का विवाद हुआ था। पुलिस इस हत्याकांड को उसी विवाद से जोड़कर देख रही है।

इसे भी पढ़ें- Gorakhpur News: जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

पिछले सप्ताह हुआ था विवाद

Murder

हरियाणा के सोनीपत जिले में तीन हमलावरों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान कृष्ण कुमार (30) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस हत्याकांड में उन तीन कांवड़िओं के शामिल होने की आशंका जाहिर की है, जिनके साथ जवान का पिछले सप्ताह विवाद हुआ था। जवान सोनीपत के खेड़ी दमकन गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना रविवार की आधी रात को उसके घर के बाहर हुई।

छुट्टी पर घर आया था CRPF जवान

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, कृष्ण कुमार छत्तीसगढ़ में तैनात थे और इन दिनों छुट्टी पर घर आए थे। कृष्ण कुमार की पत्नी ने 25 जुलाई को खानपुर कलां के भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में एक बेटे को जन्म दिया था। पुलिस ने बताया, घटना वाले दिन यानी रविवार की देर रात कुछ लोग आये और कृष्ण को घर के बाहर बुलाया। परिजनों ने बताया, जैसे ही कृष्ण कुमार घर से बाहर निकले, हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। सोनीपत पुलिस के प्रवक्ता रविंदर सिंह ने भी बताया, “कुछ लोग गांव से उन्हें घर के बाहर बुलाने आए और जब वह बाहर आए तो उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया।”

कांवड़ यात्रा के दौरान हुआ था विवाद

पुलिस और मृतक के परिवार को आशंका है कि, इस हत्याकांड के पीछे की वजह गत 22 जुलाई को हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान हुआ विवाद है। परिजनों का कहना है कि, कृष्ण कुमार कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार गए थे, जहां उनका अपने ही गांव के तीन कांवड़ियों—निशांत, आनंद और अजय से विवाद हुआ और हाथापाई भी हुई। मृतक के पिता, बलवंत की शिकायत पर पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

सोनीपत के सदर गोहाना पुलिस स्टेशन के SHO, इंस्पेक्टर लाल सिंह के मुताबिक, “इस घटना में सीआरपीएफ जवान कृष्ण की मौत हो गई है। उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।” पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि, हमलावर दो बाइक से आये थे और कृष्ण को घर से बाहर बुलाकर उन फायरिंग की और फरार हो गए। कृष्ण कुमार के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उनके दूसरे बच्चे का जन्म उनकी मौत से महज तीन दिन पहले हुआ था। उनकी पत्नी अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। घटना से गांव में शोक की लहर है। परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कई हिंसक घटनाएं हुईं

यह घटना हाल के दिनों में कांवड़ यात्रा के दौरान हुई हिंसा की कई घटनाओं में से एक है। कांवड़ यात्रा के दौरान ही उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों  एक सीआरपीएफ जवान पर हमला किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  मेरठ में भी कांवड़िए ने एक स्कूल बस में तोड़फोड़ की थी। इसके अलावा और भी कई  स्थानों पर कई वाहनों को कांवड़िओं ने क्षतिग्रस्त किया था। बहरहाल, सोनीपत पुलिस कृष्ण कुमार हत्या मामले की जांच में जुट गई है और दोषियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

 

इसे भी पढ़ें- Bollywood Crime: इस एक्ट्रेस की रूह कंपा देने वाली सच्चाई, दोस्त की हत्या कर लाश के सामने ही BF के साथ बनाया संबंध

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?