
UPSC ESE 2025 Schedule: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) (ESE) 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया। अभ्यर्थी आयोग की मुख्य वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर यूपीएससी ईएसई प्रवेश परीक्षा 2025 का टाइम टेबल देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा अगले साल 8 जून को होगी। यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 9:30 से 11:30 तक और दूसरा पेपर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-Bank Jobs: बैंक ऑफ़ बड़ौदा में निकली बंपर भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई
ऐसा होगा पेपर
पहली पाली के दौरान यानी सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक कैंडिडेट्स इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पेपर (पेपर- I) और सामान्य ज्ञान की परीक्षा देंगे। ये आब्जेक्टिव पेपर होगा और ये 200 अंकों का होगा। इस पेपर को पूरा करने के लिए अभ्यर्थी के पास दो घंटे का समय होगा।
दूसरा पेपर दोपहर दो बजे से शुरू होगा और पांच बजे तक चलेगा। इसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट्स से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। ये पेपर 300 अंकों का होगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को तीन घंटे का समय मिलेगा।
शेड्यूल चेक करने की तरीका
स्टेप 1: UPSC की आफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: यहां होम पेज पर, इंजीनियरिंग सेवा (Prelims) परीक्षा, 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा और स्क्रीन पर शेड्यूल दिखने लगेगा।
स्टेप 4: सभी डिटेल जांचें और पेज डाउनलोड कर लें।
इधर, यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार upsc.gov.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक इस वर्ष 22 नवंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों के पास 23 से 29 नवंबर तक आवेदन पत्र में सुधार करने का समय मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
- यूपीएससी की मुख्य वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर यूपीएससी ईएसई रजिस्ट्रेशन 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और फिर आवेदन पत्र भरें।
- फॉर्म भरने के बाद आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और दस्तावेज अपलोड करें (यदि आवश्यक हो)।
- सारी जानकारी जांच लें और अंत में फॉर्म सबमिट कर दें।
प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अगले साल 10 अगस्त को आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिये 457 रिक्तियों को भरा जायेगा।
इसे भी पढ़ें-Job Preparation: नहीं हैं फीस देने के पैसे और करनी है नौकरी की तैयारी, तो यहां आइए, कई बच्चे हो चुके हैं सफल






Users Today : 21

